![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/51/Dry_Ice_Sublimation_2.jpg/640px-Dry_Ice_Sublimation_2.jpg&w=640&q=50)
उर्ध्वपातन (रसायन)
From Wikipedia, the free encyclopedia
उर्ध्वपातन (sublimation) एक भौतिक-रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें कोई पदार्थ अपनी ठोस अवस्था से सीधे गैस में परिवर्तित हो जाता है । इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पदार्थ की अवस्था किसी मध्यवर्ती द्रव अवस्था में परिवर्तित नहीं होती है। कपूर का ठोस अवस्था से सीधे वाष्प के रूप में उड़ जाना उर्ध्वपातन का एक उदाहरण है। ऊर्ध्वपातन के और भी उदाहरण है - जैसे आयोडीन, अमोनियम क्लोराइड, नेप्थेलिन की गोलियां
![सूखी बर्फ जमी हुई कार्बन डाइऑक्साइड है। अधिकांश ठोस पदार्थों के विपरीत, यह तरल में नहीं पिघलता, बल्कि सीधे गैस में बदल जाता है। इस प्रक्रिया को उर्ध्वपातन कहते हैं। ड्राई आइस का तापमान लगभग -109° F होता है!](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/51/Dry_Ice_Sublimation_2.jpg/640px-Dry_Ice_Sublimation_2.jpg)
उर्ध्वपातन का विपरीत निक्षेपण होता है।