एकादश रुद्र
From Wikipedia, the free encyclopedia
एकादश रुद्र (ग्यारह रुद्र) शिव-रुद्र के अनुयायी हैं जो हिन्दुओं के ३३ देवताओं में से प्रमुख हैं। कभी-कभी उन्हें मरुत् (रुद्र के पुत्रगण) से अभिन्न माना जाता है जबकि कभी-कभी इन्हें बिलकुल अलग माना जाता है। वामन पुराण में रुद्रों को कश्यप और सुरभि का पुत्र बताया गया है और भगवान शंकर के ही अवतार बताए जाते हैं।
एकादश रुद्र का विवरण सर्वप्रथम महाभारत में मिलता है। तत्पश्चात् अनेक पुराणों में एकादश रुद्र के नाम मिलते हैं, परन्तु सर्वत्र एकरूपता नहीं है। अनेक नामों में भिन्नता मिलती है। बहुस्वीकृत नाम इस प्रकार हैं[1] :-