एगुलस अन्तरीप
From Wikipedia, the free encyclopedia
केप एगुलस या एगुलस अन्तरीप (अंग्रेजी: Cape Agulhas, पुर्तगाली: Cabo das Agulhas "सुईयों का अन्तरीप"), दक्षिण अफ्रीका के राज्य पश्चिमी केप, में स्थित एक चट्टानी अंतरीप है। भौगोलिक रूप से यह अफ्रीका का दक्षिणी सिरा है और आधिकारिक रूप से अन्ध महासागर और हिन्द महासागर का विभाजन बिंदु है। वैसे महासागरों के बीच का वास्तविक विभाजन बिंदु वो है जहां वर्तमान एगुलस धारा, बेंगुएला धारा से मिलती है, पर यह बिन्दु मौसम के अनुसार केप एगुलस और केप प्वाइंट के बीच बदलता रहता है।
ऐतिहासिक रूप से नाविक इस अंतरीप को, परंपरागत क्लिपर मार्ग पर एक बड़ा खतरा माना करते थे और अक्सर इसे महान अंतरीप कह कर पुकारा जाता था। इस अंतरीप के निकट ला'एगुलस नामक गांव स्थित है।