Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
एडप्पाडी क पलनीस्वामी (तमिल: எடப்பாடி க. பழனிசாமி; 12 मई 1954) एक भारतीय राजनीतिज्ञ जो तमिल नाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु विधान सभा में विपक्ष के वर्तमान नेता हैं। वह 2023 से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी के महासचिव हैं| वह तमिलनाडु विधानसभा में एडप्पादी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं| उन्होंने पहले अन्नाद्रमुक राजनीतिक दल से राज्य मंत्रिमंड़ल में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। [2][3] 16 फरवरी 2017 से 6 मई 2021 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।[4]
यह सम्पूर्ण पृष्ठ या इसके कुछ अनुभाग हिन्दी के अतिरिक्त अन्य भाषा(ओं) में भी लिखे गए हैं। आप इनका करके विकिपीडिया की सहायता कर सकते हैं। |
यह लेख अंग्रेज़ी विकिपीडिया के तत्स्थानी लेख से अनुवादित करके विस्तारित किया जा सकता है।
अनुवाद से पूर्व सम्बंधित महत्त्वपूर्ण दिशानिर्देशों के लिए [दिखाएँ] पर क्लिक करें।
|
एडप्पाडी क पलनीस्वामी Edappadi K Palaniswami | |
---|---|
विपक्ष के नेता, तमिलनाडु विधान सभा | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 11 मई 2021 | |
पूर्वा धिकारी | एम॰ के॰ स्टालिन |
पद बहाल 16 फरवरी 2017 – 06 मई 2021 | |
पूर्वा धिकारी | ओ॰ पन्नीरसेल्वम |
उत्तरा धिकारी | एम॰ के॰ स्टालिन |
मंत्री (लोक निर्माण, राजमार्ग और छोटे बंदरगाह) | |
पद बहाल 23 मई 2016 – 16 फरवरी 2017 | |
मुख्यमंत्री | |
मंत्री (राजमार्ग और छोटे बंदरगाह) | |
पद बहाल 16 मई 2011 – 12 मई 2016 | |
मुख्यमंत्री | |
पद बहाल 10 मार्च 1998 – 26 अप्रैल 1999 | |
पूर्वा धिकारी | के. पी. रामलिंगम |
उत्तरा धिकारी | एम. कन्नप्पन |
चुनाव-क्षेत्र | तिरुचेंगोडे, तमिलनाडु |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 28 मार्च 2023 | |
पूर्वा धिकारी | वीके शशिकला (कार्यवाहक) |
अन्तरिम महासचिव, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम | |
पद बहाल 11 जुलाई 2022 – 27 मार्च 2023 | |
पूर्वा धिकारी | पद स्थापित |
उत्तरा धिकारी | पद समाप्त |
जन्म | 12 मई 1954 नेदुनगुलाम, एडाप्पडी,तमिलनाडु ,भारत[1] |
राजनीतिक दल | ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम |
पेशा | |
उपनाम | पुरात्ची तमिलर, एडप्पाडियार, ई.पी.एस, |
पलानीस्वामी का जन्म 12 मई 1954 को तमिलनाडु के सेलम में हुआ था.[1][5][6] पलानीसामी ताकतवर गौंडार समुदाय से सम्बन्ध रखते हैं[2] उनके माता-पिता किसान थे। स्कूल पूरा करने के बाद, उन्होंने बी.एससी. डिग्री के लिए 'श्री वासवी कॉलेज' में दाखिला लिया, लेकिन स्नातक नहीं हुए| वह कॉलेज में छात्र संघ के नेता थे। उनका एक भाई गोविंदराज और एक बहन रंजीतम हैं।[2][7] उनका विवाह रथ पलानीस्वामी से हुआ है और उनका एक बेटा है और वह पेशे से कृषि विशेषज्ञ हैं।[8][1][5]
वर्ष 1989, 1991, 2011 और 2016 में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी के टिकट से सलेम जिले के इदापडी विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए। [2] पलनीस्वामी 1998 से 1999 तक लोकसभा सदस्य रहे|
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.