एर्लिंग हालैंड
From Wikipedia, the free encyclopedia
एर्लिंग ब्राउट हालैंड (अंग्रेज़ी: Erling Braut Haaland) नॉर्वे के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं। हालैंड प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी और नॉर्वे की राष्ट्रीय टीम के लिए स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं। फुटबॉल मैदान पर अपनी गति, शक्ति, स्थिति और फिनिशिंग के कारण इन्हे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।[3][4][5][6][7] हालैंड के नाम एक प्रीमियर लीग सीज़न में किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक 36 गोल करने का रिकॉर्ड है।[8]
2023 में मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलते हुए हालैंड | |||
व्यक्तिगत विवरण | |||
---|---|---|---|
जन्म तिथि | 21 जुलाई 2000 (2000-07-21) (आयु 23)[1] | ||
जन्म स्थान | लीड्स, वेस्ट यॉर्कशायर, इंग्लैंड | ||
कद | 1.94 मीटर[2] | ||
खेलने की स्थिति | स्ट्राइकर | ||
क्लब का विवरण | |||
वर्तमान क्लब | मैनचेस्टर सिटी | ||
नम्बर | 9 |
हालैंड ने वरिष्ठ स्तर (senior level) पर ब्रायन फुटबॉल क्लब की रिजर्व और वरिष्ठ दोनों टीमों के लिए खेला। फिर वह 2017 में मोल्डे फुटबॉल क्लब चले गए, जिनके साथ उन्होंने दो सीज़न खेले। हालैंड ने जनवरी 2019 में ऑस्ट्रियाई फुटबॉल बुंदेसलिगा की एफसी रेड बुल साल्ज़बर्ग के साथ करार किया। एफसी रेड बुल साल्ज़बर्ग के साथ हालैंड ने दो लीग खिताब और एक ऑस्ट्रियाई कप जीता। दिसंबर 2019 में वह जर्मन बुंदेसलीगा क्लब बोरुसिया डॉर्टमुंड में चले गए। जहां उन्होंने 2020-21 में डीएफबी-पोकल जीता। 2022 की गर्मियों में, वह €60 मिलियन (£51.2 मिलियन) के शुल्क पर मैनचेस्टर सिटी में शामिल हो गए। मैनचेस्टर सिटी के साथ अपने पहले ही सत्र में महाद्वीपीय तीन ट्राफियां (continental treble) जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालैंड को प्रीमियर लीग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न और यंग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न के लिए नामित किया गया और वह एक ही वर्ष में दोनों पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।