एसिटिक अम्ल
From Wikipedia, the free encyclopedia
असीटिक अम्ल CH3COOH जिसे एथेनोइक अम्ल के नाम से भी जाना जाता है, एक कार्बनिक अम्ल है जिसकी वजह से सिरका में खट्टा स्वाद और तीखी खुशबू आती है। यह इस मामले में एक कमज़ोर अम्ल है कि इसके जलीय विलयन में यह अम्ल केवल आंशिक रूप से विभाजित होता है। शुद्ध, जल रहित एसिटिक अम्ल (ठंडा एसिटिक अम्ल) एक रंगहीन तरल होता है, जो वातावरण (हाइग्रोस्कोपी) से जल सोख लेता है और 16.5 °C (62 °F) पर जमकर एक रंगहीन क्रिस्टलीय ठोस में बदल जाता है। शुद्ध अम्ल और उसका सघन विलयन खतरनाक संक्षारक होते हैं।
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। (दिसम्बर 2009) स्रोत खोजें: "एसिटिक अम्ल" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
एसिटिक अम्ल | |
---|---|
आईयूपीएसी नाम | Ethanoic acid |
प्रणालीगत नाम | शौक्त अम्ल |
अन्य नाम | शुक्तल उदजारेय (शुक.जा.उ) (एसिटल हीड्राकसीड AcOH), उदजन शुक्त (उ.शुक) (हाइड्रोजन एसीटेट HAc), दक्षुलिक अम्ल (एथिलिक अम्ल), Methanecarboxylic अम्ल |
पहचान आइडेन्टिफायर्स | |
सी.ए.एस संख्या | [64-19-7][CAS] |
पबकैम | 176 |
SMILES | O=C(O)C |
InChI | 1/C2H4O2/c1-2(3)4/h1H3, (H,3,4) |
कैमस्पाइडर आई.डी | 171 |
गुण | |
रासायनिक सूत्र | C2H4O2 |
मोलर द्रव्यमान | 60.05 g mol−1 |
दिखावट | colorless liquid |
घनत्व | 1.049 g/cm3 (l) 1.266 g/cm3 (s) |
गलनांक |
16.5 °C, 290 K, 62 °F |
क्वथनांक |
118.1 °C, 391 K, 245 °F |
जल में घुलनशीलता | Fully miscible |
अम्लता (pKa) | 4.76 at 25 °C |
श्यानता | 1.22 mPa·s at 25 °C |
ढांचा | |
Dipole moment | 1.74 D (gas) |
खतरा | |
EU वर्गीकरण | Corrosive (C) Flammable (F) |
NFPA 704 | |
R-फ्रेसेज़ | साँचा:R10, R35 |
S-फ्रेसेज़ | (S1/2), साँचा:S23, S26, S45 |
स्फुरांक (फ्लैश पॉइन्ट) | 43 °C |
एलडी५० | 3310 mg/kg, oral (rat) |
Related compounds | |
संबंधित carboxylic acids | Formic acid Propionic acid |
संबंधित रसायन/मिश्रण | Acetamide, Ethyl acetate, Acetyl chloride, Acetic anhydride, Acetonitrile, Acetaldehyde, Ethanol, Thioacetic acid, sodium acetate, potassium acetate |
जहां दिया है वहां के अलावा, ये आंकड़े पदार्थ की मानक स्थिति (२५ °से, १०० कि.पा के अनुसार हैं। ज्ञानसन्दूक के संदर्भ |
एसिटिक अम्ल एक सरलतम कार्बोक्जिलिक अम्ल है। ये एक महत्वपूर्ण रासायनिक अभिकर्मक और औद्योगिक रसायन है, जिसे मुख्य रूप से शीतल पेय की बोतलों के लिए पोलिइथाइलीन टेरिफ्थेलेट; फोटोग्राफिक फिल्म के लिए सेलूलोज़ एसिटेट, लकड़ी के गोंद के लिए पोलिविनाइल एसिटेट और सिन्थेटिक फाइबर और कपड़े बनाने के काम में लिया जाता है। घरों में इसके तरल विलयन का उपयोग अक्सर एक डिस्केलिंग एजेंट के तौर पर किया जाता है। खाद्य उद्योग में एसिटिक अम्ल का उपयोग खाद्य संकलनी कोड E260 के तहत एक एसिडिटी नियामक और एक मसाले के तौर पर किया जाता है।
एसिटिक अम्ल की वैश्विक मांग क़रीब 6.5 मिलियन टन प्रतिवर्ष (Mt/a) है, जिसमें से क़रीब 1.5 Mt/a प्रतिवर्ष पुनर्प्रयोग या रिसाइक्लिंग द्वारा और शेष पेट्रोरसायन फीडस्टोक्स या जैविक स्रोतों से बनाया जाता है। स्वाभाविक किण्वन द्वारा उत्पादित जलमिश्रित एसिटिक अम्ल को सिरका कहा जाता है।