ओबेरॉन (उपग्रह)
From Wikipedia, the free encyclopedia
ओबेरॉन अरुण (युरेनस) ग्रह का एक उपग्रह है। अकार में यह अरुण का दूसरा सब से बड़ा उपग्रह है (पहला स्थान टाइटेनिआ को जाता है)। टाइटेनिआ की तरह, ओबेरॉन भी बर्फ़ और पत्थर की लगभग बराबर मात्राओं से बना हुआ है। इसकी सतह बर्फ़ीली और अन्दर का केंद्रीय भाग पत्थरीला है। संभव है के बाहरी बर्फ़ और अंदरूनी पत्थर के बीच में एक पानी की मोटी परत हो, लेकिन इसका पूरा प्रमाण अभी नहीं मिल पाया है। सतही बर्फ़ में अन्य पदार्थों के मिले होने के कारण इस उपग्रह का रंग थोड़ा लाल है। इसकी सतह पर अंतरिक्ष से गिरे हुए उल्कापिंडों की वजह से बहुत से बड़े गढ्ढे भी हैं, जिनमें से सब से बड़े गढ्ढे का व्यास २१० किमी है। वॉयेजर द्वितीय यान के जनवरी १९८६ में अरुण के पास से गुज़रने पर ओबेरॉन की सतह के लगभग ४०% हिस्से के नक्शे बनाए जा चुके हैं। अरुण के पांच बड़े चंद्रमाओं में से ओबेरॉन सब से अधिक दूरी पर अरुण की परिक्रमा करता है।
वॉयेजर द्वितीय यान द्वारा २४ जनवरी १९८६ को ली गयी एक ओबेरॉन की तस्वीर |
|
खोज
| |
---|---|
खोज कर्ता | विलियम हरशॅल |
खोज की तिथि | जनवरी 11, 1787 |
उपनाम
| |
विशेषण | ओबेरोनियन /ɒbəˈroʊniən/[1] |
अर्ध मुख्य अक्ष | 5,83,520 km |
विकेन्द्रता | 0.0014 |
परिक्रमण काल | 13.463234 दिन |
औसत परिक्रमण गति | 3.15 km/s (परिकलित) |
झुकाव | 0.58 ° (अरुण की भूमध्य रेखा से) |
स्वामी ग्रह | अरुण |
भौतिक विशेषताएँ
| |
माध्य त्रिज्या | 761.4±2.6 km (0.1194 पृथ्वियाँ) |
तल-क्षेत्रफल | 72,85,000 km²[lower-alpha 1] |
आयतन | 1,84,90,00,000 km³[lower-alpha 2] |
द्रव्यमान | 3.76±0.87×१०21 kg[2] |
माध्य घनत्व | 1.63±0.5 g/cm3 |
विषुवतीय सतह गुरुत्वाकर्षण | 0.354 m/s²[lower-alpha 3] |
पलायन वेग | 0.734 km/s[lower-alpha 4] |
घूर्णन | समकालिक परिकल्पित |
अल्बेडो |
|
तापमान | 70–80 K |
सापेक्ष कांतिमान | 14.1 |