ओलम्पिक चार्टर
From Wikipedia, the free encyclopedia
ओलम्पिक चार्टर ओलिंपिक खेलों के संगठन और ओलिंपिक आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए नियमों और दिशा निर्देशों का एक सेट है। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) द्वारा अपनाया गया, यह मौलिक सिद्धांतों, नियम और कानूनों का संहिताकरण है। इसका पिछला अद्यतन फरवरी 11, 2010, को हुआ था। चार्टर में प्रयोग होने वाली आधिकारिक भाषाए फ्रेंच और अंग्रेजी हैं। अगर, किसी भी समय, पाठ के संस्करणों के बीच कोई विसंगति है तो पाठ के फ्रेंच भाषा के रूप को प्रमुखता दी जाती है।[1]