कम्प्यूटर प्रोग्राम
From Wikipedia, the free encyclopedia
क्रमादेश या कम्प्यूटर प्रोग्राम किसी विशेष कार्य को संगणक द्वारा कराने अथवा करने के लिये संगणक को समझ आने वाली भाषा में दिये गए निर्देशो का समूह होता है। संगणक को कोई भी काम करने के लिये प्रोग्राम या क्रमादेश की आवश्यकता होती है।
यह सुझाव दिया जाता है कि अभिकलित्र कार्यक्रम का इस लेख में विलय कर दिया जाए। (वार्ता) जुलाई 2021 से प्रस्तावित |
क्रमादेशों को प्रोग्रामिंग भाषा मे लिखा जाता है। इन भाषाओँ को अक्सर इंसानों के समझने योग्य बनाया जाता है। अपने मूल रूप मे, ज़्यादतर प्रोग्रामिंग भाषाओं मे लिखे गए प्रोग्रामों को, संगणक/कंप्यूटर समझ नही सकते, और उनमे लिखे गए निर्देशों का पलन नही कर सकते। इस काम के लिये "कंपाइलर" और "इंटर्प्रेटर" सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है। "कंपाइलर" और "इंटर्प्रेटर" खुद प्रोग्राम होते हैं जो प्रोग्रामिंग भाषा मे लिखे गए प्रोग्राम, जो इंसानों के समझने योग्य है, को कंप्यूटर द्वारा चलाने मे मदद करते हैं।
प्रोग्रामिंग भाषा मे लिखे गए प्रोग्राम का उधाहरण तस्वीर मे दिया गया है। इस उदाहरण मे प्रोग्राम, अंगरेज़ी मे लिखा गया है, जैसे कि ज्यादातर प्रोग्राम लिखे जाते है। हालांकी अंगरेज़ी का उपयोग होता है, लेकिन प्रोग्राम लिखने के लिये अधिक अंगरॆज़ी की आवश्यकता नही है।