Loading AI tools
दक्षिण पश्चिम एशिया का एक देश विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कतर (अरबी: قطر क़तर) अरब प्रायद्वीप के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित इकलौता क्षेत्रीय प्रायद्वीपीय देश है। इसके दक्षिण में जहाँ सउदी अरब है, वहीं शेष तीनों ओर फारस की खाड़ी है। एक तेल समृद्ध राष्ट्र के रूप में क़तर दुनिया का दूसरा (प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद) समृद्ध देश है। सन् 1783 में कुवैत के अल खलीफ वंश ने यहाँ शासन करना प्रारम्भ किया। तत्पश्चात यह तुर्की के अधीन रहा। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद यह ब्रिटेन के संरक्षण में रहा। 1971 में स्वतन्त्रता मिलने के बाद 1972 में खलीफ़ा बिन हमद का शासन प्रारम्भ हुआ।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "क़तर" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
دولة قطر दउलः क़तर कतर राज्य |
||||
---|---|---|---|---|
|
||||
राष्ट्रगान: अस सलाम अल अमीरी | ||||
राजधानी | दोहा | |||
सबसे बड़ा नगर | राजधानी क्षेत्र | |||
राजभाषा(एँ) | अरबी | |||
निवासी | क़तारी | |||
सरकार | वस्तुतः पूर्ण राजशाही | |||
- | अमीर | शेख तमीम बिन हमद अल थानी | ||
- | प्रधानमन्त्री | शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्दुल अज़ीज़ अल थानी | ||
स्वतन्त्रता१ | ||||
- | वर्तमान शासक परिवार सत्ता में आया | १८ दिसंबर १८७८ |
||
- | यूनाइटेड किंगडम से विशेष सन्धि रद्द | ३ सितम्बर १९७१ |
||
क्षेत्रफल | ||||
- | कुल | ११,४३७ km2 (१६४ वाँ) | ||
- | जल (%) | नगण्य | ||
जनसंख्या | ||||
- | मई २००९ जनगणना | १,६५२,६०८ (-) | ||
- | २००४ जनगणना | ७४४,०२९ (१५९ वाँ) | ||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००८ प्राक्कलन | |||
- | कुल | US$९४.२४९ बिलियन (-) | ||
- | प्रति व्यक्ति | यू॰एस॰$८५,८६७ (पहला) | ||
मानव विकास सूचकांक (२०१३) | ०.८५१[1] बहुत उच्च · ३१वाँ |
|||
मुद्रा | रियाल (QAR) | |||
समय मण्डल | AST (यू॰टी॰सी॰+३) | |||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | आकलन नहीं (यू॰टी॰सी॰+३) | ||
दूरभाष कूट | ९७४ | |||
इंटरनेट टीएलडी | .qa |
माना जाता है कि कतर नाम आज के जुबारा नामक शहर के प्राचीन नाम "कतारा" से उत्पन्न हुआ है, जो प्राचीन समय में क्षेत्र का महत्वपूर्ण बंदरगाह और शहर था। "कतारा" शब्द पोटोल्मी द्वारा बनाए गए अरब प्रायद्वीप के मानचित्र पर पहली बार नजर आया था।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.