Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कागज के थैले या पेपर बैग कागज के निर्मित थैले हैं। इन्हें पर्यावरण की दृष्टि से प्लास्टिक अथवा पॉलिथीन बैग का एक बेहतर विकल्प माना जाता है।
1852ई. में एक स्कूली शिक्षक फ्रांसिस वोले ने वृहद संख्या में कागज के थैले के उत्पाद के लिए पहली मशीन का आविष्कार किया।[1] वोले और उनके भाई ने मशीन की रजिस्ट्री(पेटेंट) कराई तथा यूनियन पेपर बैग कंपनी की स्थापना की।
1871ई. में, आविष्कारक मार्गरेट ई. नाइट ने एक मशीन तैयार की जो सपाट-तल वाले कागज के थैले बना सकती थी।
1883ई. में चार्ल्स स्टिलवेल ने एक ऐसी मशीन की रजिस्ट्री कराई, जो वर्गाकार-तल के कागज के थैले बनाती थी, जिससे उन्हें मोड़ना और संग्रहित करना आसान हो जाता था।[2] बैग की इस शैली को एस.ओ.एस. या "सेल्फ-ओपनिंग सैक" के रूप में जाना जाता है।[3]
1912ई. में सेंट पॉल, मिनेसोटा के एक किराने वाले वाल्टर डेबनर ने कागज के थैले को सुदृढ़ बनाने के लिए डोरी का इस्तेमाल किया, साथ ही उसमें कैरिंग हैंडल भी जोड़ा। इस "डेबनर खरीदारी थैले" में एक बार में 75 पौंड तक का वजन ले जाया जा सकता था। यह थैला इतना लोकप्रिय हुआ कि 1915 तक एक लाख थैले प्रतिवर्ष बिकते थे। बाद में हैंडलसहित कागज थैले डिपार्टमेंट स्टोर के लिए मानक बन गए और प्रायः स्टोर के लोगो या ब्रांड रंगोंसहित मुद्रित होते थे।
1970 के दशक में प्लास्टिक की थैलियों से परिचय मिला।
2015ई. में दुनिया का सबसे बड़ा खरीदारी कागजी थैला ब्रिटेन में बनाया गया जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा दर्ज किया गया था।[4]
स्तरीय ब्राउन कागज के थैले क्राफ्ट कागज से बनाए जाते हैं। टोट-शैली के कागज के थैले, जो प्रायः डिपार्टमेंट स्टोर या उपहार बैग के रूप में उपयोग किया जाता है, किसी भी प्रकार के कागज से बनाया जा सकता है।
इस प्रकार के थैलों जैसे- कागजी खरीदारी थैले, ब्राउन कागजी थैले, किराना थैले, कागजी ब्रेड थैले तथा अन्य मामूली शुल्क वाले थैले में कागज की परत एकल होती है। उनके विभिन्न प्रकार की बनावट और नमूने उपलब्ध हैं। ऐसे थैले विभिन्न दुकानों और ब्रांडों के नाम सहित मुद्रित होते हैं। कागजी थैले जलरोधक नहीं होते हैं तथा वे कई प्रकार के होते हैं: परतदार, मुड़ा हुआ, सपाट आदि। परतदार थैले पूरी तरह से जलरोधी नहीं होते है किंतु उसकी परत कुछ हद तक बाहरी सुरक्षा करती है।[5]
बहुभीत कागजी थैले का उपयोग प्रायः थोक सामग्रियों जैसेकि उर्वरक, पशु चारा, रेत, शुष्क रसायन, आटा और सीमेंट के लिए शिपिंग कंटेनर(पात्र) के रूप में किया जाता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.