![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/af/East-Hem_600ad.jpg/640px-East-Hem_600ad.jpg&w=640&q=50)
कारलूक लोग
From Wikipedia, the free encyclopedia
कारलूक या क़ारलूक़ (पुरानी तुर्की:
; अंग्रेजी: Karluk या Qarluq) एक ख़ानाबदोश तुर्की क़बीला था जो मध्य एशिया में अल्ताई पहाड़ों से पश्चिम में कारा-इरतिश और तरबगतई पर्वतों के क्षेत्र में बसा करता था। इन्हें चीनी लोग गेलोलू (葛邏祿, Gelolu) भी बुलाते थे। कारलूक समुदाय जातीयता के नज़रिए से उईग़ुर लोगों से सम्बंधित थे। तुर्की भाषाओं में एक कारलूक शाखा है, जिसका नाम इन्ही कारलूकों पर पड़ा और जिसमें उईग़ुर भाषा, उज़बेक भाषा और इली तुर्की भाषा शामिल हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/af/East-Hem_600ad.jpg/640px-East-Hem_600ad.jpg)