![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/14/Turkmenistan_1994_CIA_map.jpg/640px-Turkmenistan_1994_CIA_map.jpg&w=640&q=50)
काराकुम नहर
From Wikipedia, the free encyclopedia
काराकुम नहर (रूसी: Каракумский канал, काराकुमस्की कानाल; तुर्कमेनी: Garagum kanaly, गारागुम कानाली; अंग्रेज़ी: Karakum canal) तुर्कमेनिस्तान में स्थित एक सिंचाई की नहर है जो आमू दरिया से पानी लेकर उसे काराकुम रेगिस्तान के पार ले जाती है। इसकी लम्बाई १,३७५ किलोमीटर है और यह दुनिया की सबसे लम्बी सिंचाई नहरों में से एक है।[1] काराकुम नहर का निर्माण सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९५४ में शुरू हुआ था और १९८८ में सम्पन्न हुआ। इसके बनाने से बहुत सी बंजर ज़मीनें उपजाऊ बन गई और तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबाद में पानी की सहूलियत हो गई।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/14/Turkmenistan_1994_CIA_map.jpg/640px-Turkmenistan_1994_CIA_map.jpg)