![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/97/Carlos_Alcaraz_%2528ESP%2529_2022.jpg/640px-Carlos_Alcaraz_%2528ESP%2529_2022.jpg&w=640&q=50)
कार्लोस अल्कारेज
From Wikipedia, the free encyclopedia
कार्लोस गार्फिया अल्कारेज (अंग्रेज़ी: Carlos Alcaraz) एक स्पेनिश पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) द्वारा उन्हें पुरुष एकल में विश्व नंबर 1 का स्थान दिया गया है, और वर्तमान में अल्कारेज विश्व नंबर 2 हैं।[4] अलकराज ने बारह एटीपी टूर-स्तरीय एकल खिताब जीते हैं, जिनमें दो प्रमुख खिताब (2022 यूएस ओपन और 2023 विंबलडन चैंपियनशिप) और चार मास्टर्स 1000 खिताब शामिल हैं। 2022 यूएस ओपन की जीत के साथ अलकराज 19 साल की उम्र में एकल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने और ओपन एरा में पुरुषों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले किशोर खिलाड़ी बन गए।[5][6][7]
![]() 2022 मोंटे कार्लो मास्टर्स में अल्कारेज | |
पूरा नाम | कार्लोस अल्कारेज गार्फिया |
---|---|
देश |
![]() |
निवास | विलेना, स्पेन |
जन्म दिन | 5 मई 2003 (2003-05-05) (आयु 21) |
जन्म स्थान | एल पालमार, मर्सिया, स्पेन |
ऊँचाई | 1.83 मी॰ (6 फीट 0 इंच)[1] |
पेशेवर बने | 2018 |
दक्ष हाथ | दाएँ हाथ (दो हाथ वाला बैकहैंड) |
कैरियर पुरस्कार राशि | US$16,734,337[2] |
कैरियर रिकॉर्ड | 160–44 (78.4%) |
कैरियर खिताब | 12 |
ऊच्चतम वरीयता | नं॰ 1 (12 सितंबर 2022) |
वर्तमान वरीयता | नं॰ 2 [3] |
ऑस्ट्रेलिया ओपेन | क्वार्टर फ़ाइनल (2024) |
फ्रेंच ओपेन | सेमी फ़ाइनल (2023) |
विम्बलडन | विजेता (2023) |
यूएस ओपन | विजेता (2022) |
अन्य प्रतियोगिता प्रतियोगिताएं | |
टूर फाइनल | सेमी फ़ाइनल (2023) |
कैरियर रिकॉर्ड | 3–3 (50%) |
ऊच्चतम वरीयता | 519 |
एक जूनियर के रूप में अल्कारेज दो आईटीएफ जूनियर सर्किट खिताब जीतकर रैंकिंग में दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी थे। 2018 में पेशेवर बनने के बाद उन्होंने आईटीएफ पुरुष विश्व टेनिस टूर पर तीन और एटीपी चैलेंजर टूर पर चार खिताब जीते और मई 2021 में रैंकिंग में शीर्ष 100 में शामिल हो गए। दो महीने बाद अल्कारेज 2021 क्रोएशिया ओपन में अपने पहले एटीपी टूर फाइनल में पहुंचे जहां उन्होंने अपना पहला खिताब जीता। अगले यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद वे शीर्ष 50 शामिल हो गए और अल्कारेज ने मिलान में वर्ष के अंत में 2021 नेक्स्ट जेनरेशन एटीपी फाइनल जीता। फरवरी 2022 में रियो ओपन में अपना पहला एटीपी 500 खिताब जीतने के बाद, अल्कारेज ने मियामी ओपन में अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब जीता और अप्रैल में बार्सिलोना ओपन में अपना दूसरा एटीपी 500 खिताब जीता जिसके बाद वह शीर्ष 10 में पहुंच गए। मई 2023 में अल्कारेज को लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।