![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a9/Carlo_Ancelotti_2016_%2528cropped%2529.jpg/640px-Carlo_Ancelotti_2016_%2528cropped%2529.jpg&w=640&q=50)
कार्लो एंसेलोटी
From Wikipedia, the free encyclopedia
कार्लो एंसेलोटी (अंग्रेज़ी: Carlo Ancelotti) एक इतालवी पेशेवर फुटबॉल मैनेज़र और पूर्व खिलाड़ी हैं जो ला लीगा क्लब रियल मैड्रिड के प्रबंधक हैं। सर्वकालिक श्रेष्ठतम प्रबंधकों में से एक माने जाने वाले एंसेलोटी[4][5][6] यूईएफए चैंपियंस लीग के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित प्रबंधक हैं, जिन्होंने कोच के रूप में रिकॉर्ड चार बार ट्रॉफी जीती है। वह पांच चैंपियंस लीग फाइनल में टीमों का प्रबंधन करने वाले पहले और एकमात्र फुटबॉल मैनेज़र हैं।[7] एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने 1989 और 1990 में एसी मिलान के साथ दो बार यूरोपीय कप जीता जिससे वह एक खिलाड़ी और मैनेज़र दोनों के रूप में यूरोपीय कप या चैंपियंस लीग जीतने वाले आठवें खिलाड़ी बने। एंसेलोटी यूरोप की सभी शीर्ष पांच लीग खिताब जीतने वाले पहले और एकमात्र मैनेजर हैं।[8]
सामान्य तथ्य व्यक्तिगत विवरण, नाम ...
![]() एंसेलोटी 2016 में बायर्न म्यूनिख के मैनेज़र के रूप में | |||
व्यक्तिगत विवरण | |||
---|---|---|---|
नाम | कार्लो एंसेलोटी[1] | ||
जन्म तिथि | 10 जून 1959 (1959-06-10) (आयु 65)[2] | ||
जन्म स्थान | रेजियोलो, इटली[2] | ||
कद | 1.79 मीटर[3] | ||
खेलने की स्थिति | मिडफील्डर | ||
क्लब का विवरण | |||
वर्तमान क्लब | रियल मैड्रिड (मैनेज़र) |
बंद करें