कूडनकुलम नाभिकीय विद्युत परियोजना
From Wikipedia, the free encyclopedia
कुंड़नकुलम नाभिकीय विद्युत परियोजना (केकेएनपीपी) भारत के तमिलनाडु प्रदेश के कुंड़नकुलम में स्थित है। इसका निर्माण सन् २००२ में आरम्भ हुआ और १३ जुलाई २०१३ को यह क्रान्तिक (क्रिटिकल/चालू) हुआ।[1] इस परियोजना में 1000 मेगावाट विद्युत क्षमता वाले दो यूनिट (केकेएनपीपी 1 तथा 2) हैं। पहले यूनिट ने २२ अक्टूबर २०१३ से विद्युत ग्रिड को विद्युत आपूर्ति करना आरम्भ किया।[2] इस संयंत्र की दो इकाइयों की मूल लागत १३१७१ करोड़ थी जो बढ़कर १७२७० हो गयी।
सामान्य तथ्य कुंड़नकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र, देश ...
कुंड़नकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र | |
---|---|
देश | भारत |
स्थान | तमिल नाडु |
निर्देशांक | 8°10′08″N 77°42′45″E |
निर्माण शुरू | सितम्बर - 2001 |
नियुक्त करने की तारीख | यूनिट-१ चालू, यूनिट-२ निर्माणाधीन |
स्वामित्व | न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड |
परमाणु ऊर्जा स्टेशन | |
रिएक्टर प्रकार | VVER |
विद्युत उत्पादन | |
नेमप्लेट क्षमता | 2000 MW |
बंद करें
१० अगस्त २०१६ को इसकी दूसरी इकाई को क्रान्तिक (क्रिटिकल) किया गया (अर्थात चालू किया गया।)