कोलासिब
मिज़ोरम का एक नगर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
मिज़ोरम का एक नगर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कोलासिब कोलासिब जिले का मुख्यालय तथा भारतीय राज्य मिज़ोरम का एक कस्बा है।
कोलासिब | |
---|---|
कस्बा | |
कोलासिब का एक दृश्य | |
निर्देशांक: 24°13′52″N 92°40′34″E | |
देश | भारत |
राज्य | मिज़ोरम |
जिला | कोलासिब |
ऊँचाई | 888 मी (2,913 फीट) |
जनसंख्या (2011 जनगणना) | |
• कुल | 24,272 |
भाषाएँ | |
• आधिकारिक | मिज़ो |
समय मण्डल | आईएसटी (यूटीसी+5:30) |
पिन | 796081[1] |
वाहन पंजीकरण | MZ 05 |
जलवायु | Cwa |
वेबसाइट | mizoram |
२०११ जनगणना के अनुसार कोलासिब नगर की जनसंख्या २४,२७२ है जिसमे १२,१०२ पुरुष तथा १२,१७० महिलाएँ हैं। ६ वर्ष से कम के बच्चों की जनसंख्या १४.१२% है। नगर की लिंगानुपात दर १००६ है जो कि मिज़ोरम की राज्य दर ९७६ से अधिक है। ६ वर्ष से कम के बच्चों के मध्य लिंगानुपात ९७१ है जो कि राज्य दर ९७० से थोड़ी सी ही ज्यादा है। नगर की साक्षरता दर ९७.७५% है जो कि राज्य दर ९१.३३% से अधिक है। पुरुष साक्षरता दर ९८.२५% तथा महिला साक्षरता दर ९७.२५% है।[2]
२०११ जनगणना के अनुसार यहाँ ९३.४५% ईसाई, ५.५३% हिन्दू, ०.७७% मुस्लिम ०.०८% अन्य तथा ०.०६% बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ०.११% लोगों अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[2]
कोलासिब में कृषि ही अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है; साथ ही जिला मुख्यालय में कुछ लोग नौकरी पर भी निर्भर हैं। यहाँ की मुख्य धंधें सुपारी, चावल, गेहूँ तथा मछली पालन है जिसका मिज़ोरम के अन्य जिलों में निर्यात कर दिया जाता है।[3]
हेलीकाॅप्टर सेवा पवन हंस कोलासिब को राज्य की राजधानी आइज़ोल से जोडती है।[4][5] राष्ट्रीय राजमार्ग ५४ के रास्ते यहाँ की आइज़ोल से दूरी ८३ किमी है जिसके लिये नियमित बस सेवा तथा कैब उपलब्ध हैं।[6]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.