क्रिस्टीना हामॉक
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
क्रिस्टीना हामॉक का पूरा नाम क्रिस्टीना हामोक कोच है जिनका जन्म २९ जनवरी १९७९ को हुआ था। क्रिस्टीना हामॉक २०१३ के वर्ग के नासा की अंतरिक्ष यात्री हैं।[1] जो पहले अमेरिकी समोआ के एनओएए स्टेशन में चीफ थी।[2]
क्रिस्टीना कोच | |
---|---|
कोच इएमयु सूट पहने | |
नासा अंतरिक्ष यात्री | |
राष्ट्रीयता | अमेरिकी |
स्तर | Active |
जन्म |
29 जनवरी 1979 (1979-01-29) (आयु 45) ग्रैंड रेपिड्स, मिशिगन, यु.एस. |
मातृसंस्था | नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी |
चयन | 2013 नासा दल |
मिशन प्रतीक चिन्ह |
हम्मॉक ने १९९७ में डरहम में उत्तरी कैरोलिना स्कूल ऑफ साइंस और मैथमैटिक्स से स्नातक किया। और फिर रेली में कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने २००१ में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और २००२ में भौतिकी में विज्ञान स्नातक की दो डिग्री अर्जित की। उन्होंने २००२ में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर (जीएसएफसी) के लिए काम करते हुए उन्नत अध्ययन भी किया। एक अंतरिक्ष यात्री बनने से ठीक पहले, उन्होंने नेशनल ओसियनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन में काम किया, जो कि अमेरिकी समोआ के स्टेशन प्रमुख के रूप में थी। [3]
14 मार्च, 2019 को कोच ने अभियान 59, 60 और 61 पर फ्लाइट इंजीनियर के रूप में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की उड़ान भरी। 18 अक्टूबर, 2019 को, वह और जेसिका मीर एक केवल महिला स्पेसवॉक में भाग लेने वाली पहली महिला थीं। [4] 28 दिसंबर, 2019 को कोच ने एक महिला द्वारा अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक लगातार रहने का रिकॉर्ड बनाया। [5] वह 6 फरवरी, 2020 को अंतरिक्ष से लौटी। [6]