![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f1/Aristarchus_and_Herodotus_craters_Apollo_15.jpg/640px-Aristarchus_and_Herodotus_craters_Apollo_15.jpg&w=640&q=50)
क्रेटर
बहुविकल्पी पृष्ठ / From Wikipedia, the free encyclopedia
क्रेटर किसी खगोलीय वस्तु पर एक गोल या लगभग गोल आकार के गड्ढे को कहते हैं जो किसी विस्फोटक ढंग से बना हो, चाहे वह ज्वालामुखी का फटना हो, अंतरिक्ष से गिरे उल्कापिंड का प्रहार हो या फिर ज़मीन के अन्दर कोई अन्य विस्फोट हो। विस्फोट का कारण प्राकृतिक हो सकता है या कृत्रिम (जैसे की परमाणु बम का विस्फोट)। क्रेटर कई प्रकार के होते हैं -
- प्रहार क्रेटर, जो एक छोटी वस्तु का किसी बड़ी वस्तु से बहुत ऊंची रफ़्तार से टकराने पर बन जाता है
- ज्वालामुखीय क्रेटर, जो ज्वालामुखीय विस्फोटों से बन जाता है
- धंसाव क्रेटर, जो ज़मीन के नीचे विस्फोट (अक्सर परमाणु परिक्षण का विस्फोट) होने से ज़मीन के धंस जाने से बनता है
- मार (क्रेटर), जो खौलते हुए लावा में पानी मिल जाने पर हुए विस्फोट से बन जाता है
- बिल क्रेटर, जो ज़मीन के नीचे ख़ाली स्थान या गुफा के ऊपर की छत गिर जाने से बन जाता है
- विस्फोट क्रेटर, जो ज़मीन के नीचे हुए विस्फोट से मलबा बाहर फेंके जाने पर बन जाता है (यानि धसन से नहीं बनता)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f1/Aristarchus_and_Herodotus_craters_Apollo_15.jpg/640px-Aristarchus_and_Herodotus_craters_Apollo_15.jpg)
क्रेटर का प्रयोग अंग्रेज़ी के "crater" शब्द में १७वी शताब्दी में ही शुरू हुआ और इसका मूल शब्द यूनानी से आया था -
- क्रातेर (बासन), प्राचीन यूनान में मदिरा और पानी को मिलाने के लिए प्रयोग होने वाला बड़ा गोलाकार बासन या घड़ा
![]() |
यह एक बहुविकल्पी शब्द का पृष्ठ है: यानि समान शीर्षक वाले लेखो की सूची। यदि आप यहां किसी विकिपीडिया की कड़ी के द्वारा भेजे गए है, तो कृपया उसे सुधार कर सीधे ही सम्बन्धित लेख से जोड़े, ताकि पाठक अगली बार सही पृष्ठ पर जा सकें। |