Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
गेक्को (Gecko), जिनका वैज्ञानिक नाम गेक्कोटा (Gekkota) है, छोटे आकार की अधिकतर-मांसाहारी छिपकली जातियों का एक जीववैज्ञानिक उपगण है। गेक्को छिपकलियाँ विश्वभर के गरम जलवायु वाले क्षेत्रों में पाई जाती हैं। इनका आकार 1.6 से 60 सेमी (0.6 से 23.6 इंच) होता है। इनकी एक विशेषता यह है कि कई गेक्को जातियाँ अपने मुख से संचार के लिए ध्वनियाँ उत्पन्न करती हैं।[1][2][3]
गेक्को Gecko | |
---|---|
एक गेक्को जाति | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | सरीसृप (Reptilia) |
अधिगण: | लेपिडोसोरिया (Lepidosauria) |
गण: | स्क्वमाटा (Squamata) |
उपगण: | गेक्कोटा (Gekkota) कूविए, 1817 |
उपसमूह | |
|
"गेक्को" शब्द मलय भाषा के "गेक्कोक" शब्द से उत्पन्न हुआ है, जो जावाई भाषा के "तोकेक" शब्द का विकृत रूप है। भाषावैज्ञानिक का मानना है कि यह एक स्वनानुकरणात्मक शब्द है जिसकी उत्पत्ति प्राणी द्वारा बनाई जाने वाली ध्वनी पर आधारित है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.