![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/45/India_Uttar_Pradesh_districts_2012_Gautam_Buddha_Nagar.svg/langhi-640px-India_Uttar_Pradesh_districts_2012_Gautam_Buddha_Nagar.svg.png&w=640&q=50)
गौतम बुद्ध नगर जिला
उत्तर प्रदेश का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
गौतम बुद्ध नगर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक मह्त्वपूर्ण जिला है। इस जिले की स्थापना 9 जून 1997[1] को बुलन्दशहर एवं गाजियाबाद जिलों के कुछ ग्रामीण व अर्द्धशहरी क्षेत्रों को काटकर की गयी थी। प्रदेश में सत्ता-परिवर्तन होते ही मुलायम सिंह यादव ने इस जिले को भंग कर दिया जिसके विरोध में यहाँ की जनता ने प्रबल आन्दोलन किया था। बाद में जनता के दबाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को अपना निर्णय बदलना पड़ा और जिला बहाल किया गया।
सामान्य तथ्य राज्य, मुख्यालय ...
![]() उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर ज़िले की अवस्थिति | |
राज्य |
उत्तर प्रदेश ![]() |
---|---|
मुख्यालय | ग्रेटर नोएडा |
क्षेत्रफल | 1,442 कि॰मी2 (557 वर्ग मील) |
जनसंख्या | 2,290,880 (2022) |
जनघनत्व | 1,161/किमी2 (3,010/मील2) |
बंद करें
आज स्थिति यह है कि गौतम बुद्ध नगर जिला प्रदेश की राजस्व प्राप्ति में अपनी प्रमुख भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटे हुए इस जिले का मुख्यालय ग्रेटर नोएडा में अवस्थित है।