![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/88/Chandrayaan-3_Integrated_Module_in_clean-room_before_encapsulation_01.webp/640px-Chandrayaan-3_Integrated_Module_in_clean-room_before_encapsulation_01.webp.png&w=640&q=50)
चंद्रयान-3
भारत का तीसरा चंद्र खोजबीन अभियान / From Wikipedia, the free encyclopedia
चंद्रयान-3 चाँद पर खोजबीन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा भेजा गया तीसरा भारतीय चंद्र मिशन है।[4][5] इसमें चंद्रयान-2 के समान एक लैंडर और एक रोवर है, लेकिन इसमें कक्षित्र (ऑर्बिटर) नहीं है।[6][7]
![]() चंद्रयान-3 का एकीकृत मॉड्यूल, कैप्सूल में भरे जाने से ठीक पहले | |||||
मिशन प्रकार | चंद्र लैंडर तथा रोवर | ||||
---|---|---|---|---|---|
संचालक (ऑपरेटर) | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) | ||||
वेबसाइट | चंद्रयान 3 | ||||
मिशन अवधि |
विक्रम लैंडर: <14 दिन प्रज्ञान रोवर: <14 दिन | ||||
अंतरिक्ष यान के गुण | |||||
बस | चंद्रयान | ||||
निर्माता | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) | ||||
पेलोड वजन |
प्रणोदक भाग: 2148 किग्रा लैंडर भाग (विक्रम): 26 किग्रा के (प्रज्ञान) रोवर सहित 1752 किग्रा कुल: 3900 किग्रा | ||||
ऊर्जा |
प्रणोदक भाग: 758 W लैंडर भाग: 738 W रोवर: 50 W | ||||
मिशन का आरंभ | |||||
प्रक्षेपण तिथि | 14 जुलाई 2023 14:35 भामास, (9:05 UTC)[1] | ||||
रॉकेट | एलवीएम3-एम4 | ||||
प्रक्षेपण स्थल | सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र | ||||
ठेकेदार | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन | ||||
चंद्रमा ऑर्बिटर | |||||
अंतरिक्ष यान कम्पोनेंट | लैंडर | ||||
कक्षीय निवेशन | 5 अगस्त 2023 | ||||
चंद्रमा लैंडर | |||||
अंतरिक्ष यान कम्पोनेंट | रोवर | ||||
लैंडिंग तारीख | 23 अगस्त 2023 18:04 आईएसटी[2] | ||||
लैंडिंग साइट | 69.367621°S 32.348126°E / -69.367621; 32.348126 (मैनज़ीनस और सिमपेलिनस गड्ढों के बीच)[3] | ||||
![]()
|
यह मिशन चंद्रयान-2 की अगली कड़ी है, क्योंकि पिछला मिशन सफलता पूर्वक चाँद की कक्षा में प्रवेश करने के बाद अंतिम समय में मार्गदर्शन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण उतरने की नियंत्रित प्रकिया में विफल हो गया था, सॉफ्ट लैंडिंग का पुनः सफल प्रयास करने हेतु इस नए चंद्र परियोजना को प्रस्तावित किया गया था।[8]
चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (शार), श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई, 2023 शुक्रवार को भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:35 बजे हुआ था।[9] यह यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास की सतह पर 23 अगस्त 2023 को भारतीय समय अनुसार सायं 06:04 बजे के आसपास सफलतापूर्वक उतर चुका है।[2] इसी के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला और चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बन गया।[10][11]