Loading AI tools
झारखण्ड के मुख्यमंत्री विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
चंपाई सोरेन एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं , जिन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद 02 फरवरी 2024 से 03 जुलाई 2024 तक झारखण्ड के 7वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया ।[1] वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और विधायक के रूप में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।[2] पहले वह दूसरे हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत थे।[3]
चंपाई सोरेन | |
---|---|
पद बहाल 2 फरवरी 2024 – 3 जुलाई 2024 | |
राज्यपाल | सीपी राधाकृष्णन |
पूर्वा धिकारी | हेमंत सोरेन |
उत्तरा धिकारी | हेमंत सोरेन |
कैबिनेट मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, झारखण्ड सरकार | |
पद बहाल 29 दिसंबर 2019 – 31 जनवरी 2024 | |
मुख्यमंत्री | हेमंत सोरेन |
विधायक, झारखंड विधानसभा | |
पद बहाल 2005 – पदस्थ | |
पूर्वा धिकारी | अनंत राम टुडू |
चुनाव-क्षेत्र | सरायकेला |
जन्म | 1 नवंबर 1956 ( साल, 325 दिन) सरायकेला, झारखण्ड, भारत | 67
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी भाजपा |
धर्म | सरना |
चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य हैं, उन्होंने शिबू सोरेन के साथ मिलकर राजनीति में काम किया है। वह सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए। 1995 में चंपाई सोरेन पहली बार 11वीं बिहार विधानसभा में सरायकेला से विधायक बने। 2000 में झारखण्ड अलग राज्य बनने के बाद, वह 2005 में दूसरी झारखंड विधानसभा में सरायकेला से विधायक बने। 2009 में तीसरी झारखंड विधानसभा में सरायकेला से विधायक बने, उन्होंने 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी, श्रम और आवास कैबिनेट मंत्री तथा 13 जुलाई 2013 से 28 दिसंबर 2014 तक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन कैबिनेट मंत्री का पदभार संभाला। 2014 में चौथी झारखंड विधानसभा में एक बार फिर सरायकेला से विधायक बने। 2019 में पांचवीं झारखंड विधानसभा में सरायकेला से विधायक और परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण कैबिनेट मंत्री का पद संभाला। 31 जनवरी 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद, वह झारखण्ड के 7वें मुख्यमंत्री बने। 2 फरवरी 2024 को उन्होंने झारखण्ड के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।[4]
से | तक | पद |
---|---|---|
1991 | 1995 | 10वीं बिहार विधानसभा में सरायकेला (उपचुनाव) से विधायक |
1995 | 2000 | 11वीं बिहार विधानसभा में सरायकेला से विधायक |
2005 | 2009 | विधायक द्वितीय झारखंड विधानसभा में सरायकेला से |
2009 | 2014 | तृतीय झारखंड विधानसभा में सरायकेला से विधायक
|
2014 | 2019 | चौथी झारखंड विधानसभा में सरायकेला से विधायक |
2019 [5] | वर्तमान | सरायकेला से 5वीं झारखंड विधानसभा में विधायक |
2019 | 2024 | कैबिनेट मंत्री - परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण (29 दिसंबर 2019 - 31 जनवरी 2024) |
2024 | 2024 | 7वें झारखंड के मुख्यमंत्री (2 फरवरी 2024 – 4 जुलाई 2024) |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.