![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/78/Chaitya_Bhoomi%252C_Mumbai_%25E2%2580%2593_Samadhi_place_of_Dr._Babasaheb_Ambedkar.jpg/640px-Chaitya_Bhoomi%252C_Mumbai_%25E2%2580%2593_Samadhi_place_of_Dr._Babasaheb_Ambedkar.jpg&w=640&q=50)
चैत्य भूमि
डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर जी का समाधिस्थल / From Wikipedia, the free encyclopedia
चैत्यभूमि मुंबई के दादर स्थित भारतीय संविधान के निर्माता भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी की समाधि स्थली और बौद्ध धर्म के लोगो का आस्था का केंद्र हैं। दादर के समुद्र तट पर चैत्य भूमि स्थित है।[1][2][3][4]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/78/Chaitya_Bhoomi%2C_Mumbai_%E2%80%93_Samadhi_place_of_Dr._Babasaheb_Ambedkar.jpg/640px-Chaitya_Bhoomi%2C_Mumbai_%E2%80%93_Samadhi_place_of_Dr._Babasaheb_Ambedkar.jpg)
दिल्ली में अपने निवास में ६ दिसंबर १९५६ को आंबेडकर का महापरिनिर्वाण हुआ और उनका पार्थिव मुंबई में लाया गया, चैत्यभूमि में ७ दिसंबर १९५६ को भदन्त आनन्द कौशल्यायन ने आंबेडकर का बौद्ध परम्परा के अनुसार दाह संस्कार किया था। आंबेडकर का दाह संस्कार के पहले उन्हें साक्षी रख उनके 20,00,000 अनुयायिओं ने बौद्ध धम्म की दीक्षा ली और यह दीक्षा उन्हें भदन्त आनन्द कौशल्यायन ने दी थी।