जंगकूक
From Wikipedia, the free encyclopedia
जियोन जंग-कूक (कोरियाई भाषा में: 전정국; जन्म 1 सितंबर, 1997), जिन्हें आमतौर पर जंगकूक के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण कोरिया के प्रसिद्ध गायक हैं। साथ ही वे लड़कों के बैंड बीटीएस के सदस्य भी हैं।
जंगकूक | |
---|---|
2022 में जंगकूक | |
जन्म |
जीन जंग-कूक 1 सितम्बर 1997 (1997-09-01) (आयु 26) बुसान, दक्षिण कोरिया |
शिक्षा |
स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स सियोल वैश्विक साइबर विश्वविद्यालय |
पेशा | गायक |
हस्ताक्षर |
जंगकूक ने बीटीएस में सम्मिलित होने के बाद से तीन प्रमुख एकल गानों की रचना की है, वे गाने है- 2016 में बिगिन, 2018 में यूफोरिया, और 2020 में माय टाइम। ये सभी गाने दक्षिण कोरिया के गाओं डिजिटल चार्ट पर सूचीबद्ध किए गए है। उन्होंने बीटीएस पर आधारित गीत सेवेन फेक्टस: चाखो के लिए संगीत स्टे अलाइव भी रिकॉर्ड किया हैं। 2022 में, उन्होंने अमेरिकी गायक चार्ली पुथ के एकल संगीत लेफ्ट एंड राइट पर अभिनय भी किया। साथ ही वे फीफा विश्व कप के लिए आधिकारिक गीत निर्माण करने वाले पहले दक्षिण कोरियाई कलाकार भी हैं। उनके इस गीत का नाम है ड्रीमर्स, जिसे उन्होंने २०२२ फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित किया था। जंगकूक के एकल गानों ने ऑनलाइन पटल पर भी काफ़ी सफलता पायी है, उनके गाने ड्रीमर्स, स्टे अलाइव और लेफ्ट एंड राइट ने उन्हें स्पॉटिफाय पर वैश्विक रूप से सबसे ज्यादा प्रशंसा प्राप्त कोरियाई गायक के रूप में प्रतिष्ठित किया है।[1][2][3][4]