जॉन मैकार्थी
From Wikipedia, the free encyclopedia
जॉन मैकार्थी अमरीका मे रहने वाले कंप्युटर और संज्ञानात्मक विज्ञान के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। उनका जन्म 4 सितमबर, 1927 को हुआ था और मृत्यु 24 अक्टूबर, 2011 मे हुई थी। आज भी मैकार्थी को कृत्रिम बुद्धि के अनुशासन के प्रमुख संस्थापकों में से एक माना जाता है।[1] उन्होंने "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस" (एआई) शब्द को गढ़ा है।[2] इसके इलवा उन्होंने लिस्प प्रोग्रामिंग भाषा को भी विकसित किया है । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बनाने मे इनका काफी योगदान रहा । मैकार्थी ने अपने करियर का अधिकांश समय स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में बिताया था।[3] उन्होंने अपने जीवन मे कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए, जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विषय में उनके योगदान के लिए उनहे ट्यूरिंग पुरस्कार[4], यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल मेडल ऑफ़ साइंस और क्योटो पुरस्कार जैसे सम्मानों से नवाजा गया था।
जॉन मैकार्थी | |
---|---|
जन्म |
4 सितंबर, 1927 बोस्टन, मैसाचुसेट्स |
मृत्यु |
24 अक्टूबर, 2011 (आयु 84 वर्ष) स्टैनफोर्ड, कैलिफोर्निया , अमेरिका |
शिक्षा | प्रिंसटन यूनिवर्सिटी , कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी |