ज्ञान दिवस
डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर का जन्म दिवस / From Wikipedia, the free encyclopedia
ज्ञान दिवस डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर 14 अप्रैल को महाराष्ट्र राज्य में मनाया जाता है।[1] 14 अप्रैल 2017 से आगे आम्बेडकर का जन्मदिन 'ज्ञान दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग द्वारा 13 अप्रैल 2017 को लिया गया था।[2][3][4] बहुज्ञ डॉ॰ अम्बेडकर को 'ज्ञान का प्रतीक' (सिम्बॅल ऑफ नॉलेज) मना जाता हैं।[5][6] अम्बेडकर जयन्ती को 'समानता-दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है।[7]
पिछले कई दशकों से, अम्बेडकरवादी लोग अम्बेडकर जयंती को ज्ञान-दिवस के रूप में मना रहे थे। तथा वे महाराष्ट्र सरकार से बार-बार मांग कर रहे थे कि अम्बेडकर जयंती को ज्ञान-दिवस के रूप में घोषित किया जाए। अंत में वे सफल हुए और डॉ॰ बाबा साहेब अम्बेडकर का जन्मदिन 'ज्ञान-दिवस' के रूप में मनाया जाने लगा।[8][9]