टाइगर हिल, दार्जिलिंग
From Wikipedia, the free encyclopedia
टाइगर हिल (अंग्रेज़ी: Tiger hill; 2,590 मीटर) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दार्जिलिंग ज़िले में, दार्जिलिंग शहर के पास, एक पर्यटन स्थल है। यहाँ से कंचनजंघा और अन्य पर्वत चोटियों का मनोरम दृश्य दिखता है, साथ ही यहाँ से विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट भी देखी जा सकती है। टाइगर हिल, यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल दार्जिलिंग हिमालयी रेलवे के घूम रेलवे स्टेशन के पास स्थित है, जो भारत का सबसे ऊँचाई पर स्थित रेलवे स्टेशन है।
सामान्य तथ्य टाइगर हिल, उच्चतम बिंदु ...
टाइगर हिल | |
---|---|
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 2,590 मी॰ (8,500 फीट) |
निर्देशांक | 26.99484°N 88.28542°E / 26.99484; 88.28542 |
भूगोल | |
स्थान | दार्जिलिंग जिला, पश्चिम बंगाल, भारत |
मातृ श्रेणी | दार्जिलिंग हिमालयी पर्वतीय क्षेत्र |
बंद करें