टाट्रा नेशनल पार्क, पोलैंड
पोलैंड में राष्ट्रीय उद्यान / From Wikipedia, the free encyclopedia
टाट्रा नेशनल पार्क या टाट्रा राष्ट्रीय उद्यान (पोलिश: Tatrzański Park Narodowy, टाट्रज़ांस्की पार्क नारोदोव्य) एक राष्ट्रीय उद्यान है जो मध्य-दक्षिणी पोलैंड के लघुतर पोलैंड वोइवोडीशिप-मालोपोल्स्का क्षेत्र के, टाट्रा काउंटी में टाट्रा पर्वत में स्थित है।[3] पार्क का मुख्यालय ज़कोपेन शहर में है।
सामान्य तथ्य टाट्रा नेशनल पार्क टाट्रा राष्ट्रीय उद्यान, अवस्थिति ...
टाट्रा नेशनल पार्क टाट्रा राष्ट्रीय उद्यान | |
---|---|
टाट्रज़ांस्की पार्क नारोदोव्य | |
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान) | |
अवस्थिति | टाट्रा पर्वत, दक्षिणी पोलैंड |
निकटतम शहर | ज़कोपेन |
निर्देशांक | 49°10′N 19°55′E |
क्षेत्रफल | 211.64 km² (81.71 mi²) |
स्थापित | 1954 |
शासी निकाय | पर्यावरण मंत्रालय |
आधिकारिक नाम: टाट्रा राष्ट्रीय उद्यान में हिमनद झीलें | |
अभिहीत: | 11 दिसम्बर 2017 |
सन्दर्भ क्रमांक | 2340[1] |
Official name: टाट्रा नेशनल पार्क में पीट बोग्स | |
Designated: | 11 दिसम्बर 2017 |
Reference No. | 2341[2] |
बंद करें
टाट्रा पर्वत उत्तर में पोलैंड और दक्षिण में स्लोवाकिया के बीच एक प्राकृतिक सीमा बनाते हैं, और दोनों देशों ने इस क्षेत्र की रक्षा के प्रयासों पर 20वीं शताब्दी की शुरुआत से सहयोग किया हैं। स्लोवाकिया ने भी अपने क्षेत्र में इसी नाम से एक राष्ट्रीय उद्यान बनाया, और यूनेस्को ने बाद में संयुक्त प्रयास को एक ट्रांसबाउंड्री संरक्षित प्रकृतिक्षेत्र नामित किया।