डिस्नोमिया (उपग्रह)
From Wikipedia, the free encyclopedia
डिस्नोमिया हमारे सौर मण्डल के सब से बड़े ज्ञात बौने ग्रह ऍरिस का इकलौता ज्ञात उपग्रह है। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा रखा गया इसका औपचारिक नाम "(१३६११९) ऍरिस १ डिस्नोमिया" है। इसका व्यास (डायामीटर) १००-२५० किमी अनुमानित किया जाता है।[1]
ऍरिस और डिस्नोमिया दोनों की खोज सन् २००५ में की गयी थी। दोनों ही वरुण-पार वस्तुएँ हैं, यानि वरुण (नॅप्टयून) की कक्षा से भी बाहार हैं। ये दोनों सूरज से बेहद दूर हैं और काइपर घेरे से भी बाहर एक बिखरे चक्र नाम के क्षेत्र में स्थित हैं। २०११ में ऍरिस और डिस्नोमिया सूरज से ९६.६ खगोलीय इकाई की दूरी पर थे, जो प्लूटो से भी तीन गुना अधिक है। आज की तारीख़ में ऍरिस और डिस्नोमिया हमारे सौर मण्डल की सब से दूरी पर स्थित प्राकृतिक वस्तुएँ हैं।