डेविस कप
From Wikipedia, the free encyclopedia
डेविस कप दुनिया की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में से एक है। इस प्रतियोगिता ने अभी भी अपनी इस चमक को बरकरार रखा है। डेविस कप एक अंतर्राष्ट्रीय पुरुष टेनिस स्पर्द्धा है जो के 150 देशों की टीमों द्वारा खेली जाती है। इस तरह यह किसी भी खेल प्रतियोगिता की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है।[1] डेविस कप प्रतिवर्ष नॉक आउट ढंग से खेला जाता है। इसे "टेनिस का विश्व कप" भी कहा जाता है।[2] इस प्रतियोगिता की शुरुआत सन् 1900 में हुई थी और पहला मैच ग्रेट ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य खेला गया था। सन् 2023 तक इस प्रतियोगिता में 155 देश शामिल हो चुके हैं।[3]
सामान्य तथ्य खेल, स्थापित ...
Current season, competition or edition: 2024 डेविस कप | |
खेल | टेनिस |
---|---|
स्थापित | 1900; 124 वर्ष पूर्व (1900) |
संस्थापक | ड्वाइट फिली डेविस |
टीमों की संख्या | 155 (2023) |
Countries | आईटीएफ सदस्य देश |
Continent | विश्वव्यापी |
Most recent champion(s) | इटली (दूसरी बार) |
अधिकांश शीर्षक | संयुक्त राज्य (32 बार) |
आधिकारिक वेबसाइट | daviscup.com |
बंद करें