Loading AI tools
ब्रिटिश-आयरिश अभिनेता विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सर डैनियल माइकल ब्लेक डे-लुईस (जन्म 29 अप्रैल 1957), एक ब्रिटिश अभिनेता है।[1] उनका जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ, हलांकि उनके पास ब्रिटिश और आयरिश दोनों देश की नागरिकता है। राष्ट्रीय युवा रंगमंच में महारत हसिल करनें के बाद, वे ब्रिस्टल ओल्ड विक्ट. थियेटर स्कूल में दाखिला ले लिया जहाँ उन्होनें तीन साल पढ़ाई की।
डैनियल डे-लुईस | |
---|---|
मई 2013 में डे-लुईस | |
जन्म |
29 अप्रैल 1957 केंसिंग्टन, लंदन, इंग्लैण्ड |
आवास |
न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य एनामोए, काउंटी विकोलो, आयरलैंड |
पेशा | अभिनेता |
कार्यकाल | 1970–2017 |
जीवनसाथी | रेबेका मिलर (वि॰ 1996) |
बच्चे | 3 |
माता-पिता |
सेसिल डे-लुईस जिल बेलकॉन |
डे-लुईस अपने मेथड अभिनय के लिये बहुत प्रसिद्ध है, इसके साथ ही वह फिल्म उद्योग में सबसे चयनात्मक कलाकारों में से एक है, 1998 के बाद से उन्होनें केवल छह फिल्मों में ही अभिनय किया, साथ ही इन भूमिकाओं के बीच में पांच साल का अन्तर था।[2] अपने निजी जीवन के प्रति बहुत सजग रहते है, वह शायद ही कभी साक्षात्कार देता है और बहुत कम ही सार्वजनिक दिखाई देते है।[3] जून 2014 में, नाटक में अपनी सेवाओं के लिए उन्हें नाइटहुड से सम्मनित किया गया।[4] फैंटम थ्रेड फ़िल्म में अपनी अभिनय भूमिका को पूरा करने के बाद, डे-लुईस ने 2017 में अभिनय से सेवानिवृत्ति की घोषणा कर दी थी।[5]
फिल्म के इतिहास में सबसे प्रशंसित अभिनेताओं में से एक, डे-लुईस ने कई पुरस्कार प्राप्त किए, जिसमें माय लेफ्ट फ़ुट (1989), देयर विल बी ब्लड़ (2007) और लिंकन (2012) में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए तीन अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) शामिल हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में तीन बार जीत हासिल करने का गौरव हासिल है। वर्तमान में उन्हें फैंटम थ्रेड में अपने किरदार के लिये पुन: अकादमी पुरस्कार के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिये नामित किया गया है।
डे-लुईस अपनी व्यक्तिगत जीवन को बहुत गोपनीयता रखने वालो में से जाने जाते है। फ्रेंच अभिनेत्री इसाबेले एडजानी के साथ उनका रिश्ता छह साल तक चला। और उनके बेटे गेब्रियल-केन डे-लुईस का जन्म 9 अप्रैल 1995 को न्यूयॉर्क शहर में हुआ। उसके कुछ समय पहले ही उनका रिस्ता टुट चुका था। वे एक बार नाटककार आर्थर मिलर के घर गए, जहां उनकी मुलाकात उनकी बेटी, रेबेका मिलर के साथ हुई। उसके दुसरे वर्ष 13 नवंबर 1996 को दोनो ने शादी कर ली। इस युगल के दो बेटे हैं, रोनाल कैल डे-लुईस (जन्म 1998) और कैशेल ब्लेक डे-लुईस (जन्म 2002)। वे न्यूयार्क शहर और एनामो, काउंटी विकोलो, आयरलैंड में अपने घरों के बीच अपना समय बांटते हैं। 1993 से डे-लुईस ने दोहरी ब्रिटिश और आयरिश नागरिकता ग्रहण की हुई है।[6]
14 नवंबर 2014 को, बकिंघम पैलेस में एक औपचारिक समारोह में, उन्हें राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक ने उन्हें नाइट उपाधी प्रदान की।[7][8]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.