तस्मानियाई डैविल
ऑस्ट्रेलिया से मांसाहारी मार्सुपियल की प्रजातियाँ / From Wikipedia, the free encyclopedia
तस्मानियाई डैविल (सारकोफिलस हैरिसी) एक मांसाहारी धानीप्राणी (मारसूपियल) है जो अब केवल ऑस्ट्रेलिया के द्वीप राज्य तस्मानिया के जंगलों में ही पाया जाता है। इसका आकार एक छोटे कुत्ते के बराबर होता है। १९३६ में थायलेसीन के विलुप्त होने के बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा मांसाहारी धानीप्राणी बन गया।
तस्मानियाई डैविल Tasmanian Devil | |
---|---|
एक मादा तस्मानियाई डैविल | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | कौरडेटा (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
अध:वर्ग: | मारसूपियलिया (Marsupialia) |
गण: | डैसयूरोमोर्फ़िया (Dasyuromorphia) |
कुल: | डैसयूरिडाए (Dasyuridae) |
वंश: | सार्कोफ़िलस (Sarcophilus) |
जाति: | सार्कोफ़िलस हैरिसाए |
द्विपद नाम | |
Sarcophilus harrisii (ब्वातार्द, १८४१) | |
तस्मानियाई डैविल का विस्तार (भूरा रंग) |
तस्मानियाई डैविल की विशेषता इसका नाटा, गठीला और मज़बूत शारीरिक गठन, काले बालों वाली खाल, तीखी गंध, बहुत ऊँची और फटी-हुई आवाज़, गंध की गहरी भावना और खाते समय क्रूरता है। इसके बड़े सिर और गर्दन के कारण इसकी काटने की शक्ति अपने वज़न के हिसाब से किसी भी जीवित स्तनधारी से अधिक है। इसका प्रयोग यह शिकार, मृत जानवरों को खाने और मानवों से चीज़ें चोरी करके खाने के लिय करता है। यद्यपि यह आमतौर पर अकेला रहता है, यह कभी कभी अन्य डैविलों के साथ भी खाता है और सामूहिक स्थान पर मलत्याग करता है। अपने कुल (डैसयूरिडाए) की अधिकांश जातियों के विपरीत, डैविल प्रभावी ढंग से तापनियंत्रण करने में सक्षम है और दिन के मध्य में बहुत गर्म हुए बिना सक्रिय रहता है। इसके गोल आकार के बावजूद, डैविल की गति और सहनशक्ति आश्चर्यजनक है। यह पेड़ पर चढ़ सकता हैं और तैर कर नदी पार कर सकता है।