तामिरबरणी नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
तामिरबरणी नदी (Thamirabarani River), जिसे ताम्रपर्णी नदी (Tamraparni River) या पोरुनई नदी (Porunai River) भी कहा जाता है, भारत के तमिल नाडु राज्य के तिरूनेलवेली और तूतुकुड़ी ज़िलों में बहने वाली एक बारहमासी नदी है। यह पश्चिमी घाट में अगस्त्य मलय की पहाड़ियों में आरम्भ होती है। फिर पूर्वी दिशा में बहती हुई यह तिरूनेलवेली नगर को लांघती है और तूतुकुड़ी ज़िले में तिरुवैकुण्डम (श्रीवैकुण्ठम) के समीप मन्नार की खाड़ी में बह जाती है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य तामिरबरणी नदी Thamirabarani Riverதாமிரபரணி ஆறுताम्रपर्णी नदी, स्थान ...
तामिरबरणी नदी Thamirabarani River தாமிரபரணி ஆறு ताम्रपर्णी नदी | |
---|---|
आत्तूर में तामिरबरणी (ताम्रपर्णी) नदी | |
स्थान | |
देश | भारत |
प्रदेश | तमिल नाडु |
ज़िले | तिरूनेलवेली ज़िला, तूतुकुड़ी ज़िला |
नगर | तिरूनेलवेली, आत्तूर |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | पोतिगई पहाड़ियाँ (अगस्त्य मलय) |
• स्थान | तमिल नाडु |
• निर्देशांक | 8.6019°N 77.2641°E / 8.6019; 77.2641 |
नदीमुख | मन्नार की खाड़ी |
• स्थान |
तिरुवैकुण्डम (श्रीवैकुण्ठम), तूतुकुड़ी ज़िला, तमिल नाडु |
• निर्देशांक |
8.6413°N 78.1273°E / 8.6413; 78.1273 |
लम्बाई | 128 कि॰मी॰ (420,000 फीट) |
प्रवाह | |
• औसत | 32 m3/s (1,100 घन फुट/सेकंड) |
जलसम्भर लक्षण | |
उपनदियाँ | |
• बाएँ | करैयार, सेर्वलार, गडनानदी, चिट्टार नदी |
• दाएँ | मणिमुतारु नदी, पचैयार नदी |
बंद करें