तुलसी गेबार्ड
अमेरिकी राजनीतिज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
तुलसी गेबार्ड अमेरिका की प्रथम हिन्दू कांग्रेसवुमन हैं। जो अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटटिव में डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से,हवाई राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं।[1] तुलसी अमेरिकी सेना (नैशनल गार्ड) में पिछले 16 वर्षों से सेवारत हैं और इस समय उनकी रैंक मेजर है।[2]
तुलसी गेबार्ड | |
---|---|
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 3 जनवरी 2013 | |
सदस्य, होनोलूलू नगर परिषद का ६ठा जिला | |
पद बहाल 2 जनवरी 2011 – 16 अगस्त 2012 | |
सदस्य हवाई हाउस के प्रतिनिधि 42वाँ जिले | |
पद बहाल 2002–2004 | |
जन्म | 12 अप्रैल 1981 (1981-04-12) (आयु 43) लेलोलो, अमेरिकन समो, संयुक्त राज्य अमेरिका |
राजनीतिक दल | डैमोक्रेटिक पार्टी |
जीवन संगी | एडूरडो टामयो (वि॰ 2002; वि॰वि॰ 2006) अब्राहम विलियम्स (वि॰ 2015) |
हस्ताक्षर | |
जालस्थल | House website |
सैन्य सेवा | |
निष्ठा | United States |
सेवा/शाखा | संयुक्त राज्य सेना |
सेवा काल | 2004–वर्तमान |
पद | मेजर |
एकक | आर्मी |
लड़ाइयां/युद्ध | इराक युद्ध |
वह डॉनल्ड ट्रम्प की घोर विरोधी महिला नेता है। तुलसी गाबार्ड ने बचपन में ही हिन्दू पन्थ अपना लिया था। उन्होने अमेरिकी कांग्रेस पद की शपथ भी, हिन्दू मान्यताओं की धार्मिक पुस्तक, भगवद गीतापर हाथ रख कर ली। 2016 के डेमोक्रैटिक पार्टी के राष्ट्रपतिपद के प्रत्याशी चुनावों में, पार्टी की कार्यकारिणी द्वारा बर्नी सैंडर्स के विरुद्ध हस्तक्षेप करने के आरोप सामने आने पर इन्होंने कार्यकारिणी को त्याग पत्र देकर अपना विरोध जारी किया और बर्नी सैंडर्स को अपना समर्थन दिया।[3] इस साहसिक व नैतिक कदम के लिए उनकी बहुत सराहना हुई।
अब 2020 में होने वाले चुनाव में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हैं।[4][5]