तोता
यह एक पक्षी है। / From Wikipedia, the free encyclopedia
तोता (Parrot) लगभग 399 जातियों के पक्षियों का एक जीववैज्ञानिक गण है। इसका वैज्ञानिक नाम सिटासिफोर्मीस (Psittaciformes) है, जिसके अधीन तोते की इन अनुमानित 398 जातियों को 92 वंशों में संगठित करा जाता है। तोता जातियों को तीन अधिकुलों में भी विभाजित करा जाता है: सिटाकोईडेआ ("सच्चे" तोते, Psittacoidea), कैकाटुओइडेआ (कौकटू, Cacatuoidea) और स्ट्रिगोपोइडेआ (न्यू ज़ीलैण्ड तोते, Strigopoidea)। तोते मुख्य रूप से पृथ्वी के ऊष्णकटिबन्धीय और उपोष्णकटिबन्धीय क्षेत्रों में रहते हैं, और इनकी सबसे अधिक विविधता दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलेशिया में पाई जाती हैं। लगभग एक-तिहाई तोता जातियाँ विलुप्ति के संकट में हैं। तोते अपनी शक्तिशाली घुमावदार चोंच, अक्सर रंग-बिरंगे पंखों, खड़े होने की अकड़ी व सीधी मुद्रा और मोटी टांगों से आसानी से पहचाने जाते हैं। इनमें नर और मादा को अलग बताना कठिन होता है।[1][2][3][4]
तोता Parrot | |
---|---|
कुछ तोता जातियाँ | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | पक्षी (Aves) |
गण: | सिटासिफोर्मीस (Psittaciformes) वाग्लर, 1830 |
अधिकुल | |
| |
तोते का भौगोलिक विस्तार (सभी जातियाँ) |