Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
डैग यल्मार अग्ने कार्ल हैमरस्क्जोंल्ड Dag Hjalmar Agne Karl Hammarskjöld सहायता·सूचना, (29 जुलाई 1905 – 18 सितंबर 1961) एक स्वीडिश अधिकारी, राष्ट्रीय आर्थिक सलाहकार, कूटनीतिज्ञ, लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता[1], स्वीडिश अकादमी के सदस्य और संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दी है।[2] उम्मीदवारों की एक लंबी शृंखला के बाद जब कोई प्रतिनिधि नहीं चुना गया तब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के द्वारा डैग हैमरस्क्जोंल्ड को विकल्प के रूप में चुना गया, किन्तु वे दुबारा 1957 में निर्विरोध चुने गए। सोवियत संघ उनके नेतृत्व में कांगो समस्या के दौरान गुस्से में आ गया था और सुझाव दिया था कि इस पद पर त्रिकोणीय उम्मीदवार का गठन किया जाये। इसका विरोध पश्चिमी देशों के द्वारा किया गया और सोवियत संघ ने उनका सुझाव मंजूर कर लिया। हैमरस्क्जोंल्ड की मृत्यु उत्तरी रहोडेशिया (अब ज़ाम्बिया) में हवाई दुर्घटना में हुई थी जब वे कांगो के लिए एक शांति मिशन पर थे।[3]
डैग हैमरस्क्जोंल्ड | |
---|---|
संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव | |
पूर्वा धिकारी | ट्रीगवी ली |
उत्तरा धिकारी | यू॰ थांट |
जन्म | 29 जुलाई 1905 जोंकोपिंग, स्वीडन |
मृत्यु | 18 सितम्बर 1961 56) न्डोला, उत्तरी रहोडेशिया (अब ज़ाम्बिया) | (उम्र
डैग हैमरस्क्जोंल्ड का जन्म स्वीडन के जोंकोपिंग में हुआ था। उनके बचपन का अधिकांश समय अपसला में बीता। सन 1914 से 1917 तक स्वीडन के प्रधानमंत्री रहे हजाल्मर हैमरस्क्जोंल्ड के वे पुत्र थे। उनके पूर्वजों ने 17 वीं शताब्दी में स्वीडन पर राज किया था। उन्होने पहले कैथेड्रल स्कूल और फिर अपसला विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। 1930 में उन्होने दर्शन से परास्नातक की शिक्षा ग्रहण की और कानून की डिग्री प्राप्त की। कानून की डिग्री के साथ ही उन्हें बेरोजगारी समिति में सहायक सचिव के रूप में नौकरी मिल गई।[4]इस पद पर वे 1930 से 1934 तक रहे। इसी दौरान उन्होने अर्थशास्त्र में "व्यापार चक्र के प्रसार" विषय पर थीसिस लिखा और स्टॉकहोम विश्वविद्यालय से डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की। 1936 में वे सेवेरीग्स रिक्स बैंक में सचिव के रूप में नियुक्त हुये और जल्द ही पदोन्नत भी हुये। वे 1941 से 1948 तक उसी बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
अपने प्रसाशनिक दायित्वों के साथ डैग हैमरस्क्जोंल्ड ने शीघ्र ही स्वीडन में एक लोकसेवक के रूप में अपने सफल कैरियर को विकसित कर लिया। 1935 से 1941 तक वे सेंट्रल बैंक ऑफ स्वीडन के सचिव रहे। उसी दौरान 1936 से 1945 तक वे बित्त मंत्रालय में राज्य सचिव भी रहे। तत्पश्चात 1941 से 1948 तक वे सेंट्रल बैंक ऑफ स्वीडन के गवर्नर पद पर रहते हुये अपनी सेवाएँ दी। 1947 से 1953 तक वे यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन (OEEC) के लिए स्विडिश प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएँ दी। 1949 से 1951 तक वे विदेश मंत्रालय में कैबिनेट सचिव और 1951 से 1953 तक बिना पोर्टफोलियो के मंत्री रहे।
युद्ध के बाद की आर्थिक समस्याओं को दूर करने हेतु बनाई गयी योजनाओं में उन्होने सरकार का सहयोग किया। 1950 में मार्शल योजना की स्थापना के लिए बुलाये गए पेरिस सम्मेलन का उन्होने प्रतिनिधित्व किया। वे उनीस्केन (Uniscan) के स्वीडिश प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख भी रहे, हालांकि हैमरस्क्जोंल्ड को हमेशा सोशल डेमोक्रेट प्रभुत्व वाली कैबिनेट दिया जाता रहा, क्योंकि उनकी कभी भी किसी राजनीतिक दल में सहभागिता नहीं रही थी। 1951 में हैमरस्क्जोंल्ड पेरिस में संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्वीडिश प्रतिनिधिमंडल के उपाध्यक्ष बनें। उसके बाद वे न्यूयॉर्क में महासभा के लिए 1952 में स्वीडिश प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बनाए गए। 20 दिसम्बर 1954 को स्वीडिश अकादमी में वे अपने पिता के खाली सीट पर निर्वाचित हुये।
जब ट्रीगवी ली ने 1953 में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के पद से इस्तीफा देकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से हैमरस्क्जोंल्ड की सिफारिश की तो समूचे विश्व को आश्चर्य हुआ।[5]उम्मीदवारों की एक लंबी शृंखला के बाद जब कोई प्रतिनिधि नहीं चुना गया तब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के द्वारा डैग हैमरस्क्जोंल्ड को विकल्प के रूप में चुना गया, किन्तु वे दुबारा 1957 में निर्विरोध चुने गए। सोवियत संघ उनके नेतृत्व में कांगो समस्या के दौरान गुस्से में आ गया था और सुझाव दिया था कि इस पद पर त्रिकोणीय उम्मीदवार का गठन किया जाये। इसका विरोध पश्चिमी देशों के द्वारा किया गया और सोवियत संघ ने उनका सुझाव मंजूर कर लिया। वे 31 मार्च को ग्यारह सुरक्षा परिषद के सदस्यों के बाहर 10 के बहुमत से चुन लिए गए थे। संयुक्त राष्ट्र महासभा में वे 7 से 10अप्रैल के सत्र में 60 की तुलना में 57 मतों से चुने गए। इस चुनाव को राजनीतिक विचारों के बिना एक सक्षम टेक्नोक्रेट के रूप में देखा गया। 1957 में, वह फिर से इस पद हेतु निर्वाचित हुये थे।[6]
18 सितंबर 1961 को हैमरस्क्जोंल्ड की मृत्यु उत्तरी रहोडेशिया (अब ज़ाम्बिया) में हवाई दुर्घटना में हुई थी जब वे कांगो के लिए एक शांति मिशन पर थे।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.