दूनागिरी
मां वैष्णवी शक्तिपीठ / From Wikipedia, the free encyclopedia
दूनागिरी भूमंडल में दक्षिण एशिया स्थित भारतवर्ष के उत्तराखण्ड प्रदेश के अन्तर्गत कुमांऊँ क्षेत्र के अल्मोड़ा जिले में एक पौराणिक पर्वत शिखर का नाम है। द्रोण, द्रोणगिरी, द्रोण-पर्वत, द्रोणागिरी, द्रोणांचल, तथा द्रोणांचल-पर्वत इसी पर्वत के पर्यायवाची शब्द हैं। कालान्तर के उपरांत द्रोण का अपभ्रंश होते-होते वर्तमान में इस पर्वत को कुमांऊँनी बोली के समरूप अथवा अनुसार दूनागिरी नाम से पुकारा जाने लगा है।[1][2] यथार्थत: यह पौराणिक उल्लिखित द्रोण है।[3]
सामान्य तथ्य दूनागिरी, धर्म संबंधी जानकारी ...
दूनागिरी | |
---|---|
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | हिन्दू धर्म |
शासी निकाय | मॉं दूनागिरी सेवा समिति |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | दूनागिरी अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड |
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude। | |
वास्तु विवरण | |
निर्माता | अज्ञात |
बंद करें