दूरदर्शन (चैनल)
भारत का स्वायत्त सार्वजनिक सेवा प्रसारक / From Wikipedia, the free encyclopedia
दूरदर्शन भारत का सरकारी दूरदर्शन प्रणाल (चैनल) है। यह भारत सरकार द्वारा नामित पर्षद् प्रसार भारती के अंतर्गत चलाया जाता है। दूरदर्शन के प्रसारण की शुरूआत भारत में दिल्ली सितंबर, १९५९ को हुई। प्रसार-कक्ष तथा प्रेषित्रो की आधारभूत सेवाओं के लिहाज़ से यह विश्व का दूसरा सबसे विशाल प्रसारक है। हाल ही मे इसने अंकीय पार्थिव प्रेषित्रो (डिजिटल स्थलचर संचारी) सेवा शुरु की। दूरदर्शन के राष्ट्रीय नेटवर्क में 64 दूरदर्शन केन्द्र / निर्माण केन्द्र, 24 क्षेत्रीय समाचार एकक, 126 दूरदर्शन रखरखाव केन्द्र, 202 उच्च शक्ति ट्रांसमीटर, 828 लो पावर ट्रांसमीटर, 351 अल्प शक्ति ट्रांसमीटर, 18 ट्रांसपोंडर, 30 चैनल तथा डीटीएच सेवा भी शामिल है। श्रद्धा श्री
सामान्य तथ्य प्रकार, देश ...
' | |
प्रकार | प्रसारण दूरदर्शन तंत्र |
---|---|
देश | भारत |
स्थापना | राष्ट्रीय |
मसला | सत्यम् शिवम् सुंदरम् |
मालिक | प्रसार भारती |
मुख्य लोग | बी एस लाली (मुख्य निष्पादन अधिकारी (सीईओ)) |
आरम्भ की तिथि | 1959 |
पूर्व नाम | आकाशवाणी |
जालपृष्ठ | www.ddindia.gov.in |
बंद करें
दूरदर्शन नाम से संबोधित अन्य लेखों को देखने के लिये दूरदर्शन (बहुविकल्पी) पर जायें।