नरोत्तम सीहमुनी
कम्बोडिया के राजा / From Wikipedia, the free encyclopedia
नरोत्तम सीहमुनी (ख्मेर: នរោត្តម សីហមុនី; जन्म 14 मई 1953) वर्तमान में कम्बोडिया के राजा हैं। उन्होंने १४ अक्टूबर २००४ ने देश का सिंहासन संभाला।[1] वे राजा नोरदम सिहानुक तथा रानी नोरदम मोनिनेथ के सबसे बड़े पुत्र हैं। वह यूनेस्को में कम्बोडिया के राजदूत थे तथा २००४ में अपने पिता के सिंघासन त्याग देने के बाद वे राजा बनें। सिंघासन पर आसीन होने से पूर्व उन्हें यूरोप में सांस्कृतिक राजदूत तथा शास्त्रीय संगीत के प्रशिक्षक के रूप में किये गये कार्यों के लिये जाना जाता था। वे प्राग, चेकोस्लोवाकिया से स्नातक हैं।
सामान्य तथ्य नरोत्तम सीहमुनी, कम्बोडिया के राजा ...
नरोत्तम सीहमुनी | |
---|---|
![]() | |
कम्बोडिया के राजा | |
शासनावधि | 14 अक्टूबर 2004 – वर्तमान |
राज्याभिषेक | 29 अक्टूबर 2004 |
पूर्ववर्ती | नरोत्तम सीहनु |
कम्बोडिया के प्रधानमंत्री | हुन सेन |
जन्म | 14 मई 1953 (1953-05-14) (आयु 71) नामपेन्ह, कम्बोडिया |
घराना | नरोत्तम सदन |
पिता | नरोत्तम सिहानुक |
माता | नरोत्तम मोनिनेथ |
धर्म | थेरवाद बौद्ध |
बंद करें
उनकी प्रधानमंत्री हुन सेन के तानाशाही के प्रति अहस्तक्षेप-नीति के लिये जाना जाता है। आलोचक उन्हें "कठपुतली सम्राट" कहते हैं।[2][3]