नीरजा भनोट
1986-5-73 / From Wikipedia, the free encyclopedia
नीरजा भनोत (अंग्रेज़ी: Neerja Bhanot, 7 सितंबर 1963- 5 सितंबर 1986[1]) मुंबई में पैन ऍम एयरलाइन्स (अंग्रेज़ी: Pan Am Airlines) की विमान परिचारिका थीं। 5 सितंबर 1986 के मुम्बई से न्यूयॉर्क जा रहे पैन एम फ्लाइट 73 के अपहृत विमान में यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा करते हुए वे फिलिस्तीनी आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गईं थीं।[1] उनकी बहादुरी के लिये मरणोपरांत उन्हें भारत सरकार ने शान्ति काल के अपने सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया और साथ ही पाकिस्तान सरकार और अमरीकी सरकार ने भी उन्हें इस वीरता के लिये सम्मानित किया है।
सामान्य तथ्य नीरजा भनोत, जन्म ...
नीरजा भनोत | |
---|---|
नीरजा भनोत(1963 – 1986) | |
जन्म |
7 सितम्बर 1963 चंडीगढ़, भारत |
मौत |
5 सितम्बर 1986(1986-09-05) (उम्र 22) कराची, पाकिस्तान |
राष्ट्रीयता | भारत |
उपनाम | लाडो |
पेशा | विमान परिचारिका (एयर होस्टेस) |
प्रसिद्धि का कारण | अशोक चक्र व तमगा-ए-इन्सानियत से सम्मानित |
बंद करें
इनकी कहानी पर आधारित २०१६ में एक फ़िल्म भी बनी, जिसमें उनका किरदार सोनम कपूर ने अदा किया।[2]