नीली व्हेल
Blue whale / From Wikipedia, the free encyclopedia
नीली व्हेल (बलैनोप्टेरा मस्कुलस) एक समुद्री स्तनपायी जीव है।[9] इसकी लंबाई 30 मीटर (98 फीट) तक देखी गई है।[10][11] इसका वजन 173 टन (191 लघु टन) तक दर्ज किया गया है।[11][12] यह वर्तमान अस्तित्व में रहने वाले जानवरों में सबसे बड़ा जानवर है[13]
नीली व्हेल[1] | |
---|---|
Adult blue whale (Balaenoptera musculus) | |
Size compared to an average human | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | Animalia |
संघ: | Chordata |
वर्ग: | Mammalia |
गण: | Cetartiodactyla[lower-alpha 1] |
अश्रेणीत: | Cetacea |
अश्रेणीत: | Mysticeti |
कुल: | Balaenopteridae |
वंश: | Balaenoptera |
जाति: | B. musculus |
द्विपद नाम | |
Balaenoptera musculus (Linnaeus, 1758) | |
Subspecies | |
| |
Blue whale range (in blue) | |
पर्यायवाची | |
|
इसका शरीर लंबा और पतला होता है। इसके शरीर पर नीला रंग के साथ साथ विभिन्न रंगों का भी प्रभाव दिखाई देता है।[14] यह कम से कम तीन अलग-अलग उप-प्रजाति में पाया जाता है। बी. एम. मस्कुलस जो उत्तर अटलांटिक महासागर और उत्तरी प्रशांत में, बी. एम. इंटरमीडिया दक्षिणी सागर में और बी. एम. ब्रेविकौडा (जो बौना नीला व्हेल रूप में भी जाना ) हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर में पाया जाता है। बी. एम. इंडिका, हिंद महासागर में पाया जा सकता है, जो एक और उप प्रजाति है। इसी के साथ एक और व्हेल है जो छोटे क्रसटेशियन के रूप में क्रिल्ल के नाम से जाना जाता है।[15]
बीसवीं सदी की शुरुआत में नीली व्हेल पृथ्वी के लगभग सभी महासागरों पर प्रचुर मात्रा में थे। लगभग एक सदी तक लगातार इनका शिकार होने के कारण लगभग विलुप्त होने के कगार तक पहुँच गए। इन्हें संरक्षित रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की स्थापना 1966 में की गई। 2002 के अनुमान के अनुसार दुनिया भर में 5,000 से 12,000 तक ही व्हेल बचे हैं।[11] जो पाँच समूहों में बटे हुए हैं। आईयूसीएन का अनुमान है कि आज इनकी संख्या शायद 10,000 से 25,000 के बीच है।[16] इनके शिकार से पहले सबसे बड़ी आबादी अंटार्कटिक में थी। जो लगभग 2,39,000 के आसपास थी (2,02,000 से 3,11,000 तक)[17] इसके अलावा बहुत कम तादाद (लगभग 2,000) पूर्वी उत्तरी प्रशांत, अंटार्कटिक, और हिंद महासागर में थी। दो समूह उत्तर अटलांटिक, और कम से कम दो दक्षिणी गोलार्द्ध में था। 2014 में, कैलिफोर्निया के नीली व्हेल की आबादी में तेजी दर्ज की गई और यह लगभग अपने शिकार से पूर्व की आबादी तक पहुँच गई। [18]