नोर्न भाषा
From Wikipedia, the free encyclopedia
नोर्न उत्तरी युरोप की एक विलुप्त भाषा है जो कि उत्तरी द्वीप समूह (ओर्कनेय और शेटलैंड, स्कॉटलैंड के उत्तरी तट से आगे) और स्कॉटलैंड के उत्तरी क्षेत्र केथनैस में बोली जाती थी। १४६८-६९ में नोर्वे ने स्कॉटलैंड को ओर्कनेय और शेटलैंड सौंपे, जिस समय से धीरे-धीरे नोर्न भाषा की जगह लोग स्कॉट्स काम में लेने लग गये। १८५० में नोर्न विलुप्त हो गयी, जब उसके आखिरी बोलने वाले, वाल्टर सदरलैंड , मर गये।