पनामा
From Wikipedia, the free encyclopedia
पनामा, जिसका औपचारिक नाम पनामा गणराज्य (स्पेनी: República de Panamá, रेपुब्लिका पानामा) है, मध्य अमेरिका का सबसे दक्षिणतम राष्ट्र है। यह पनामा भूडमरु पर स्थित है, जो उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के दो महाद्वीपों को धरती की एक पतले डमरू से जोड़ता है। इसके उत्तरपश्चिम में कोस्टा रीका, दक्षिणपूर्व में कोलम्बिया, दक्षिण में प्रशांत महासागर और पूर्व में कैरिबियाई सागर है जो अंध महासागर का एक भाग है। पनामा की राजधानी का नाम पनामा शहर (स्पेनी में Ciudad de Panama, "सियुदाद दे पानामा") है। पनामा की जनसंख्या २०१० में ३४,०५,८१३ थी और इसका क्षेत्रफल ७५,५१७ वर्ग किमी है।
पनामा गणराज्य रिपब्लिका दे पनामा |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: "Pro Mundi Beneficio" "दुनिया के लाभ के लिए" |
||||||
राष्ट्रगान: Himno Istmeño (language?) इस्थुमस के भजन |
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | पनामा शहर | |||||
राजभाषा(एँ) | स्पेनिश | |||||
मानवजातीय वर्ग (2010[1]) | ||||||
निवासी | पनामावासी | |||||
सरकार | एकात्मक अध्यक्षीय संवैधानिक गणराज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | जुआन कार्लोस वेरला | ||||
- | उप-राष्ट्रपति | इसाबेल सेंट मालो | ||||
विधान मण्डल | राष्ट्रीय विधानसभा | |||||
सवतंत्रता | ||||||
- | स्पैनिश साम्राज्य से | 28 नवम्बर, 1821 | ||||
- | ग्रैन कोलंबिया के साथ संघ | दिसम्बर 1821 | ||||
- | कोलम्बिया गणराज्य से | 3 नवम्बर, 1903 | ||||
- | संयुक्त राष्ट्र में दाखिला | 13 नवम्बर, 1945 | ||||
- | वर्तमान संविधान | 11 अक्टूबर, 1972 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 75,417 km2[2] (116वाँ) | ||||
- | जल (%) | 2.9 | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2016 जनगणना | 2016 | ||||
- | 2010 जनगणना | 3,405,813[3] | ||||
- | घनत्व | 45.9/km2 | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2018 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $107.037 अरब[4] | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $25,737[4] | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक) | 2018 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $63.683 अरब[4] (78) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $15,313[4] (52) | ||||
गिनी (2015) | 51.0[5] उच्च |
|||||
मानव विकास सूचकांक (2015) | 0.788[6] उच्च · 60वाँ |
|||||
मुद्रा |
|
|||||
समय मण्डल | ईएसटी (यू॰टी॰सी॰−5) | |||||
यातायात चालन दिशा | दांये | |||||
दूरभाष कूट | +507 | |||||
ISO 3166 code | PA | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .pa |
पनामा स्पेन का उपनिवेश हुआ करता था लेकिन सन् १८२१ में स्पेन से नाता तोड़कर वह नुएवा ग्रानादा (Nueva Granada), एकुआदोर और वेनेज़ुएला के साथ एक "ग्रान कोलम्बिया" नाम के संघ में शामिल हो गया। यह संघ १८३० में टूट गया। नुएवा ग्रानादा एक ही राष्ट्र में जुड़े रहे और इसने अपना नाम बदलकर कोलम्बिया रख लिया। बीसवी सदी के आरम्भ में संयुक्त राज्य अमेरिका पनामा के क्षेत्र में से पनामा नहर बनाना चाहता था, क्योंकि इस से अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों के बीच में समुद्री यातायात को बहुत बड़ा फ़ायदा होने वाला था। अमेरिका के उकसाने पर पनामा में कोलम्बिया से अलगाववाद की लहर उठी और १९०३ में पनामा, कोलम्बिया से अलग होकर एक स्वतन्त्र राष्ट्र बन गया। अमेरिकी सेना के अभियंताओं ने १९०४ और १९१४ के बीच में खुदाई कर के पनामा नहर तैयार कर दी, लेकिन अमेरिका और पनामा के समझौते के अंतर्गत इस नाहर पर अमेरिका का नियंत्रण रहा। यह बात पनामा को खटकती रही और वह अमेरिका से नहर के क्षेत्र की वापसी की मांग करता रहा। अमेरिका ने इस नहर को २०वी शताब्दी के अंत तक पनामा को लौटा दिया।[7]