Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
पलन्द्री पाक-अधिकृत कश्मीर के सुधनोती ज़िला में स्थित एक छोटा-सा शहर है जो उस ज़िले की प्रशासनिक राजधानी भी है। यह पहले पुंछ ज़िले में हुआ करता था लेकिन जब १९९५ में वह जिला बंटा और सुधनोती ज़िला बना तो यह उस ज़िले की राजधानी बन गया। यहाँ एक सैनिक कॉलिज है जिसका नाम ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो पर रखा गया है।[1]
पलन्द्री Pallandri پلندری | |
---|---|
निर्देशांक: 33.71534°N 73.6861°E | |
ज़िला | सुधनोती ज़िला |
प्रान्त | पाक-अधिकृत कश्मीर |
भाषा | |
• प्रचलित | डोगरी (पहाड़ी), गोजरी, पोठोहारी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
इस शहर के आसपास बहुत पहाड़ियाँ हैं। तापमान सर्दियों में -५ °सेंटीग्रेड से लेकर गर्मियों में +३५ °सेंटीग्रेड तक रहता है। आसपास की पहाड़ियों में सर्दियों में बर्फ़ पड़ती है। यहाँ ऐतिहासिक इमारतें और क़िलें स्थित हैं। शहर में सुधन समुदाय का ज़ोर है और अधिकतर लोग पंजाबी व पहाड़ी बोलते हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.