पाकिस्तान स्मारक
From Wikipedia, the free encyclopedia
पाकिस्तान स्मारक या पाकिस्तान माॅन्युमेन्ट(उर्दू: پاکستان مونومنٹ) (अर्थात पाकिस्तान स्मारक) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित, पाकिस्तान का राष्ट्रीय स्मारक एवं पाकिस्तानी क़ौम का स्मारकीय प्रतीक है। इसे मई २००४ से मार्च २००७ के बीच इस्लामाबाद के शकरपारियां पहाड़ी के पश्चिमी सिरे पर बनाया गया था। पुष्पाकार बनावट वाले इस स्मारक की बनावट को आरिफ़ मसूद नामक एक पाकिस्तानी विस्तुकार ने तईयार किया था। इसकी बनावट को पाकिस्तान की सभ्यत, संस्कृती, वैचारिक नीव एवं पाकिस्तान आन्दोलन की कहानी को बयां करती है। इसकी चार बडी पंखुड़ियां, पाकिस्तान के प्रांतों का, व छोटी पंखुड़ियां प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करती हैं। यह मूलतः पाकिस्तान आनंदोलन के शहीदों को समर्पित है।
सामान्य तथ्य पाकिस्तान स्मारक, सामान्य विवरण ...
पाकिस्तान स्मारक | |
---|---|
پاکستان یادگار पाकिस्तान यादगार پاکستان مونومنٹ पाकिस्तान माॅन्युमेन्ट Pakistan Monument | |
पाकिस्तान का राष्ट्रीय स्मारक | |
सामान्य विवरण | |
प्रकार | सार्वजनिक भवन(राष्ट्रीय स्मारक) |
वास्तुकला शैली | आधूनिक शैली व इस्लामिक शैली का मिश्रण |
स्थान | इस्लामाबाद, पाकिस्तान |
निर्माणकार्य शुरू | २५ मई, २००४ |
निर्माण सम्पन्न | २३ मार्च, २००७ |
स्वामित्व | संस्कृती मंत्रालय, पाकिस्तान सरकार |
Landlord | संस्कृती मंत्रालय, पाकिस्तान |
योजना एवं निर्माण | |
वास्तुकार | आरिफ़ मसूद |
संरचनात्मक अभियन्ता | मुहम्मद नदीम ख़ाँ लोधी |
सिविल अभियंता | व़सीम राजपूत |
अन्य अभिकल्पक | ख़िज़ार हय़ात आस्ग़र |
मुख्य ठेकेदार | यूनिवर्सल काॅर्पोरेशन प्राइव॓ट लिमिटेड |
बंद करें