![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/91/Teluk_Palu%252C_Sulawesi_Tengah.jpg/640px-Teluk_Palu%252C_Sulawesi_Tengah.jpg&w=640&q=50)
पालू
From Wikipedia, the free encyclopedia
पालूू, इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर स्थित एक विशेषाधिकार प्राप्त शहर है, जो जकार्ता से 1,650 किलोमीटर (1,030 मील) पूर्वोत्तर की ओर, पालू नदी के मुहाने पर स्थित है। यह एक लंबी, संकीर्ण खाड़ी पर स्थित मध्य सुलावेसी प्रांत की राजधानी है। पर्वत की चोटी के बीच अपनी अवस्थिति के कारण, जलवायु असामान्य रूप से शुष्क है। 2010 की जनगणना के अनुसार पालू की जनसंख्या लगभग 336,300 थी, जिसमें पड़ोसी रिजेन्सी में रहने वाले लोगों सम्मलित नहीं थे।[1] 28 सितंबर 2018 को, आये भूकम्प और उसके बाद सुनामी ने शहर में बड़ा कहर ढ़ाया,[2] जहां हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी।[3]
सामान्य तथ्य पालू, देश ...
पालू | ||
---|---|---|
नगर | ||
![]() पालू बन्दरगाह | ||
| ||
सुलावेसी में पालू की अवस्थिति | ||
निर्देशांक: 0°53′42″S 119°51′34″E | ||
देश | ![]() | |
प्रांत | मध्य सुलावेसी | |
स्थापना | 27 सितम्बर 1978 | |
नगर मान्यता | 22 जुलाई 1994 | |
शासन | ||
• महापौर | हिदायत | |
क्षेत्र | 395.06 किमी2 (152.53 वर्गमील) | |
ऊँचाई | 118 मी (387 फीट) | |
जनसंख्या (2010) | ||
• कुल | 335,297 | |
• घनत्व | 850 किमी2 (2,200 वर्गमील) | |
समय मण्डल | इंडोनेशिया सेंट्रल टाइम (यूटीसी+8) | |
क्षेत्र कोड | (+62) 451 | |
वेबसाइट | www |
बंद करें