पिथौरागढ़
From Wikipedia, the free encyclopedia
पिथौरागढ़ भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक प्रमुख शहर है। पिथौरागढ़ का पुराना नाम सोरघाटी है। सोर शब्द का अर्थ होता है-- सरोवर। यहाँ पर माना जाता है कि पहले इस घाटी में सात सरोवर थे। दिन-प्रतिदिन सरोवरों का पानी सूखता चला गया और यहाँपर पठारी भूमि का जन्म हुआ। पठारी भूमी होने के कारण इसका नाम पिथौरा गढ़ पड़ा। पर अधिकांश लोगों का मानना है कि यहाँ राय पिथौरा (पृथ्वीराज चौहान) की राजधानी थी। उन्हीं के नाम से इस जगह का नाम पिथौरागढ़ पड़ा। राय पिथौरा ने नेपाल से कई बार टक्कर ली थी। यही राजा पृथ्वीशाह के नाम से प्रसिद्ध हुआ। पृथ्वी राज चौहान न होकर जियारानी के पति पिथौरा शाही के नाम पर पिथौरागढ़ का नाम पड़ा है ।
सामान्य तथ्य
पिथौरागढ़ | |||
— नगर — | |||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||
देश | भारत | ||
राज्य | उत्तराखण्ड | ||
जनसंख्या • घनत्व |
४१,१५७ (२००१ के अनुसार [update]) | ||
क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
७०९० वर्ग कि0 मी0 कि.मी² • १६४५ मीटर | ||
विभिन्न कोड
|
बंद करें