पुरेपेचा लोग
From Wikipedia, the free encyclopedia
पुरेपेचा (Purépecha या P'urhépecha), जिन्हें तारास्काई (Tarascan) भी कहते हैं, पश्चिमोत्तरी मेक्सिको के मिचोआकान राज्य की एक आदिवासी जनजाति है। उत्तर और मध्य अमेरिका में यूरोपीयों के आने से पहले मिचोआकान इलाक़े में मुख्यतः पुरेपेचा लोग ही रहते थे। आज भी इस राज्य में स्पेनी भाषा के अतिरिक्त लगभग 2 लाख लोग पारंपरिक पुरेपेचा भाषा बोलते-समझते हैं। इनके कुछ रीति-रिवाज भी जीवित हैं, मसलन हर साल फ़रवरी प्रथम को यह अपना 'जिम्बानी उएख़ुरीना' (Jimbani Uexurhina) नामक नववर्ष मानते हैं जिसमें इनकी पारंपरिक और कैथोलिक धर्म की प्रथाओं का मिश्रण होता है।[4]
सामान्य तथ्य विशेष निवासक्षेत्र, भाषाएँ ...
विशेष निवासक्षेत्र | |
---|---|
मेक्सिको (मिचोआकान, गुआनाहुआतो व हालिस्को) अमेरिका (मुख्यतः कैलिफ़ोरनिया, ओरेगोन, टेक्सास) | |
भाषाएँ | |
पुरेपेचा, स्पेनी | |
धर्म | |
रोमन कैथोलिक, प्रोटेस्टैंट |
बंद करें