![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b5/Allahabad%252C_Triveni_Sangam_27_%252839310070552%2529.jpg/640px-Allahabad%252C_Triveni_Sangam_27_%252839310070552%2529.jpg&w=640&q=50)
प्रयागराज जिला
भारत के उत्तर प्रदेश का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रयागराज ज़िला (Prayagraj district), जिसका भूतपूर्व नाम इलाहाबाद ज़िला (Allahabad district) था, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित एक ज़िला है। इसका मुख्यालय प्रयागराज (इलाहाबाद) है, जहाँ गंगा, यमुना और ऐतिहासिक सरस्वती नदियों का संगम है। यह हिन्दू धर्म का एक अति-महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, जहाँ प्रत्येक 12 वर्षों में प्रयाग कुम्भ मेला आयोजित होता है।[1][2]
सामान्य तथ्य प्रयागराज ज़िला Prayagraj districtइलाहाबाद ज़िला, देश ...
प्रयागराज ज़िला Prayagraj district इलाहाबाद ज़िला | |
---|---|
उत्तर प्रदेश का ज़िला | |
ऊपर-बाएँ से दक्षिणावर्त: त्रिवेणी संगम, खुसरौ बाग में निहार बेगम का मकबरा, आनंद भवन, नया यमुना सेतु, बारा थर्मल ऊर्जा स्टेशन | |
देश | ![]() |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
मुख्यालय | प्रयागराज |
तहसील | : 8 |
क्षेत्र | 5482 किमी2 (2,117 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 59,54,391 |
• घनत्व | 1,100 किमी2 (2,800 वर्गमील) |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी, अवधी |
जनसांख्यिकी | |
• साक्षरता | 74.41% |
• लिंगानुपात | 901 |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
वेबसाइट | prayagraj |
बंद करें